आगरा की डॉ. सुषमा सिंह, रमा वर्मा ‘श्याम’, राज फौजदार और अलका अग्रवाल को मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान, आगरा की 12 साहित्यिक कृतियों का विमोचन
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India. विश्व साहित्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में चंबल की धरती मुरैना पर तीन दिवसीय विश्व साहित्य शिखर सम्मेलन- 2023 आयोजित किया गया।कनाडा, यूके, न्यूजीलैंड और भारत सहित चार देशों तथा आगरा (उत्तर प्रदेश) सहित भारत के बीस से अधिक प्रदेशों के जाने-माने साहित्यकार सहभागी रहे।
सम्मेलन में देश-विदेश के गणमान्य साहित्यकारों ने आरबीएस कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. सुषमा सिंह, श्रीमती रमा वर्मा ‘श्याम’, श्रीमती राज फौजदार और श्रीमती अलका अग्रवाल के रूप में आगरा की चार महिला साहित्यकारों सहित देश-दुनिया के 50 से अधिक साहित्यकारों को हिंदी साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन में योगदान के लिए विश्व साहित्य शिखर सम्मान-2023 प्रदान किया।
सम्मानित साहित्यकारों की कृतियों के विमोचन की श्रृंखला में समय के साक्षी, सलाखें बोलती हैं, तुम्हारी देहरी का दिया, दर्पण में चेहरे और हथेलियों के कैक्टस सहित रमा वर्मा ‘श्याम’ की पांच कृतियों एवं राज की बात, सफल जीवन के सौ राज, राज का काव्यामृत, राज की कहानियां, सफलता की राहें, राज के शब्द और राज का अद्भुत ज्योतिष सहित श्रीमती राज फौजदार की सात कृतियों का विमोचन किया गया।
इस दौरान आयोजित अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन और सर्वभाषा कवि सम्मेलन में भी आगरा की सशक्त और प्रभावी सहभागिता रही। उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व गृह सचिव एवं प्रसिद्ध साहित्यकार सत्येंद्र कुमार रघुवंशी ने सम्मेलन की अध्यक्षता की। मुरैना के अपर कलेक्टर सीबी सिंह प्रसाद मुख्य अतिथि रहे।
विश्व साहित्य सेवा संस्थान के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र तोमर (मुरैना), अंतर्राष्ट्रीय महासचिव डॉ. आर. कल्पना (चेन्नई), डॉ. एचबी सिंह,’अशोक असफल, राजेंद्र खटाटे, डॉ. सुनीता शर्मा (ऑकलैंड, न्यूजीलैंड), सुमित मंडल (कनाडा) और संगीता अंकम (यूके) भी प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
- ”मोदी सत्ता से हटेंगे तभी सुरक्षित रहेगा देश का लोकतंत्र”: रामलीला मैदान की महारैली से कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का बड़ा बयान - November 1, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर JDU का शंखनाद, वाराणसी के सम्मेलन में निशांत कुमार और संजय झा ने भरी हुंकार - November 1, 2026
- दीपावली से पहले झुनझुना बजाकर सोए जनप्रतिनिधियों को जगाया: यमुना की दुर्दशा पर आगरा में रिवर एक्टिविस्ट्स का अनोखा प्रदर्शन - November 1, 2026