आगरा: सनातन धर्म को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और उदयनिधि स्टालिन की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर देशभर में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है।
भाजपाइयों के साथ साथ अब हिंदूवादी संगठनों ने भी इन दोनों नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अखिल भारत हिंदू महासभा के नेताओं ने इन दोनों नेताओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और इन नेताओं को पागलखाने में भर्ती करने की मांग की गई।
सनातन धर्म की तुलना डेंगू मलेरिया और कोरोना के साथ करने एवं उसे खत्म करने को लेकर जो टिप्पणी की जा रही है, उसको लेकर हिंदूवादी संगठनों में रोष व्याप्त है। अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी ने स्वामी प्रसाद मौर्य और उदयनिधि के प्रतीकात्मक पुतले बनाकर उन्हें गधे पर बिठाया और फिर पागल खाने तक उनका जुलूस निकाला। पागल खाने ले जाकर हिंदूवादी नेताओं ने दोनों इन नेताओं को भर्ती करने से संबंधित चिकित्सकों से वार्ता की और उनके लिए पलंग भी बुक कर दिया।
दोनों नेताओं का पागलखाने में यानी मानसिक चिकित्सालय में इलाज हो सके इसके लिए हिंदूवादी नेताओं ने उन्हें आगरा बुलाया है। इसके लिए हिंदूवादी नेताओं ने उनके लिए ट्रेन की टिकट भी बुक कराई है। उदयनिधि की 8 सितंबर 2023 चेन्नई एक्सप्रेस में और स्वामी प्रसाद मौर्य की पटना कोटा 8 सितंबर 2023 लखनऊ से आगरा टिकट बुक कराकर कोरियर से भेज दी गयी है। जिससें दोनों नेता अपना इलाज करने के लिए बिना किसी परेशानी के आगरा पहुंच सके।
- दीपावली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का राष्ट्र के नाम संदेश; देश-वासियों को दीं पर्व की आत्मीय शुभकामनाएं - November 8, 2026
- धुंध की मोटी चादर में लिपटी दिल्ली: जहांगीरपुरी में AQI पहुंचा 463, दिवाली की आतिशबाजी से और बिगड़ने के आसार - November 8, 2026
- कांग्रेस का पीएम मोदी पर तीखा हमला; अमेरिकी लॉबिंग फर्म ‘मर्करी पब्लिक अफ़ेयर्स’ के जरिए पैसे देकर तारीफ करवाने का लगाया आरोप - November 8, 2026