आगरा: टेंपो में चलने वाले शातिर गैंग ने एक व्यापारी को अपना निशाना बनाया। टेंपो में बैठे व्यापारी की जेब काटकर 1 लाख 10 हजार लेकर फरार हो गए। पीड़ित को रामबाग चौराहे पर पहुंचने पर जेब कट जाने की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। आनन फानन में पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा और अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
मोतीगंज बाजार जा रहा था व्यापारी
पीड़ित व्यापारी का नाम सतीश चंद्र रावत है जो गांव नादउ का रहने वाला है। उसकी गांव में परचूनी की दुकान है। परचूनी की दुकान का सामान लेने के लिए वह गांव से आगरा शहर मोतीगंज बाजार आने के लिए निकला था। वह ऑटो से सफर कर रहा था और इस बीच उसकी जेब से लगभग 110000 रुपए शातिरों ने उड़ा दिए। पीड़ित ने बताया कि जब वह रामबाग चौराहे पर पहुंच ऑटो से उतरा तो उसे जेब कट जाने की जानकारी हुई। उसकी जेब में एक 500 का नोट भी निकला जो पूरी तरह से फटा हुआ था। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई।
पुलिस ने भी नहीं की मदद
रामबाग चौराहे पर उतरने के दौरान जब व्यापारी को जेब कट जाने की जानकारी हुई तो वह सबसे पहले रामबाग चौकी पहुंचे लेकिन यहां से पुलिस ने उन्हें ट्रांसयमुना थाने भेज दिया। ट्रांसयमुना थाने पहुँचकर जब पीड़ित ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई तो उन्होंने मामला थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की कहकर टरका दिया। पीड़ित एत्माद्दौला पहुँचकर शिकायत दर्ज करा रहा है।
ऑटो चालक उन्हें थाने लेकर पहुंचा
ऑटो चालक पीड़ित को लेकर थाने पहुंचा। वहां पीड़ित व्यापारी ने बताया कि ऑटो में पीछे लगभग तीन लोग बैठे हुए थे। इस बीच उनकी जेब चलते ऑटो में कब कट गई, उन्हें भी पता नहीं चला। शातिर चोरों ने बड़े ही शातिर अंदाज से उनके पेंट की जेब को काटा और पैसे निकाल लिए।
- औरैया में 75 वर्षीय बुजुर्ग और 30 साल की यूट्यूबर की सगाई का निकला फर्जी ड्रामा: फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए रचा गया था स्वांग - October 20, 2026
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नया हब बनेगा यूपी, योगी सरकार को दिग्गज टेक कंपनियों से मिले 25 से अधिक प्रस्ताव - October 20, 2026
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026