Agra, Uttar Pradesh, India. वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द शर्मा गुड्डू ने समाजसेवी और आगरा विकास मंच के संस्थापक अध्यक्ष स्व. अशोक जैन सीए (to Social worker Ashok Jian ca) को पद्मश्री अवार्ड (Padma shri award) देने की मांग की है। उन्होंने कहा- जिस व्यक्ति ने 1700 हार्ट के ऑपरेशन कराए, 1100 लोगों से नेत्रदान कराया उसे पद्मश्री आखिर क्यों नहीं दी गई? उनकी बात को सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल और विधायक योगेन्द्र उपाध्याय ने आगे बढ़ाया। अशोक जैन सीए के जन्मदिवस प जैन दादाबाड़ी शाहगंज में हुई गोष्ठी में यह बात उठाई गई। पूरी बात इस वीडियो में सुन सकते हैं।
इन्होंने किया संबोधित
गोष्ठी को शांति सेना की डॉ. वत्सला प्रभाकर श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के अध्यक्ष सुनील विकल, मंच के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रमुघ डॉक्टर सुनील शर्मा, समर्पण ब्लड बैंक के बृजमोहन अग्रवाल, शांति दूत बंटी ग्रोवर, आगरा विकास मंच के संरक्षक जयरामदास, पूर्व अध्यक्ष अशोक गोयल (सूरत), वरिष्ठ पत्रकार अरिवन्द शर्मा गुड्डू, हेल्प आगरा के सुरेन्द्र सोनी, की सुमन सुराना, खेल प्रोत्साहन समिति के रिमेश अग्रवाल ने विचार रखे।
सेवा कार्य चलाते रहने का संकल्प
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने अपने अग्रज अशोक जैन के बारे में बताते हुए इतने भावुक हो गए कि अश्रुधार बहने लगी। संचालन करते हुए मंच के महामंत्री सुशील जैन ने कहा कि सेवा कार्यों को राजकुमार जैन, सुनील कुमार जैन और आशीष जैन आगे बढ़ा रहे हैं। मंच के संयोजक सुनील कुमार जैन ने सभी का आभार प्रकट किया। वॉन वैलेक्स कंपनी के सीईओ आशीष जैन ने अपने ‘बड़े पापा’ को याद किया तो भावुक हो गए। प्रवक्ता संदेश जैन ने कहा कि हम जन्मदिवस संकल्प दिवस के रूप में मना रहे हैं। सेवा कार्यों को इसी तरह से चलाते रहने का संकल्प है।
ये रहे उपस्थिति
विधवा आश्रम घटिया से राजकुमार फिलिप्स, रामलाल आश्रम से शिवकुमार शर्मा, चिंतामणि ट्रस्ट के उपाध्यक्ष विमल जैन, ट्रस्टी दिनेश चौरड़िया, जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के जिजेंद्र लोढ़ा, जैन श्वेतांबर नवयुवत मंडल के अजय लालवानी ध्रुव जैन, विजय सेठिया, आगरा विकास मंच के डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ रमेश धमीजा, डॉक्टर अरुण जैन, डॉ अरुण चतुर्वेदी, डॉ ज्ञानप्रकाश, किराना मार्केट के अतुल बंसल, जीवनरक्षक के अतिन जैन, दीपक जैन, भाजपा के संजय चौहान, हेल्प आगरा के संस्थापक गोयल, महामंत्री सुरेंद्र सोनी, सीए अरुण अग्रवाल, लेबर डिपार्टमेंट के एडवोकेट अनिल अग्रवाल, प्रकाश चन्द्र गुप्ता, प्रशांत मिश्रा, लाइको शूज के रवि अग्रवाल, डॉक्टर जेएन टंडन, एमएम फोन से राकेश जैन, भाजपा नेता प्रशांत पौनिया आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- Meldingen en Accountbescherming op de Wild Robin Casino App in Nederland - August 17, 2026
- Catspins Casino – Sichere Zahlungsmöglichkeiten und Auszahlungslimits in Deutschland - August 14, 2026
- Financial System Complete Big Wild Buffalo Slot Payments for UK - August 13, 2026