Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। जनपद में अपराधिक घटनाएं थम नहीं रही हैं। यहां तक कि साधुओं की हत्या और मंदिरों में चोरी की वारदातें भी लगातार हो रही है। अब चोरों ने ब्रज के प्रमुख तीर्थ स्थलों में सामिल ब्रह्माण्डघाट पर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
मंदिर से ठाकुर जी की मूर्ति गायब थी, समान बिखरा हुआ पड़ा था, मूर्ति अष्टधातु की थी
महावन के ब्रह्मांड घाट पर स्थित ब्रह्यांड घाट मंदिर को देर रात चोरों ने निशाना बनाया। सेवायत पुजारी नरेंद्र कुमार ने बताया रात्रि एक बजे तक सभी जाग रहे थे। उसके बाद अपने कक्ष में सोने चले गए। इसके बाद चोरों ने परिक्रमा मार्ग का गेट तोड़कर मंदिर के अंदर प्रवेश किया। मंदिर के गर्भ गृह में भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति, एक सोने का मुकुट,एक चांदी की लकुटी, लड्डू गोपाल जी के छह चांदी के मुकुट और गोशाला में चारा लाने के लिए रखे 40 हजार रुपये चुरा ले गए। शुक्रवार सुबह चार बजे पूजा अर्चना के लिए पुजारी मंदिर पहुंचे। मंदिर से ठाकुर जी की मूर्ति गायब थी। समान बिखरा हुआ पड़ा था। मूर्ति अष्टधातु की थी। पुजारी ने महावन पुलिस को मंदिर से चोरी होने की सूचना दी। सूचना पर थाना महावन प्रभारी प्रवीण मिश्रा पहुंच गए। चोर सोने चांदी के मुकुट और दूसरा सामना भी चुरा ले गये हैं।
ब्रजयात्रा पर आने वाले श्रद्धालु बडी संख्या में ब्रह्माण्ड घाट पर आते हैं
ब्रह्मांड घाट भगवान श्री कृष्ण की लीला स्थली है। यहां पर योगीराज भगवान श्री कृष्ण ने मिट्टी खाई थी। यहीं भगवान श्रीकृष्ण ने मुहं खोलकर माता यशोदा को ब्रह्माण्ड के दर्शन दिये थे। ब्रजयात्रा पर आने वाले श्रद्धालु बडी संख्या में ब्रह्माण्ड घाट पर आते हैं। ब्रह्माण्डघाट ब्रज के प्रमुख तीर्थ स्थलों में सुमार है। यहां की रमणीयता और यमुना के किनारे लोगों को आकर्षित करते हैं।
ब्रह्मांड घाट मंदिर में चोरी की घटना प्रकाश में आई है
श्रीशचंद, एसपी देहात ने बताया थाना महावन क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मांड घाट मंदिर में चोरी की घटना प्रकाश में आई है। इस घटना में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा तथा बरामदगी सुनिश्चित की जाएगी।
- Agra News: नेशनल चैम्बर के संजय गोयल एडवांस बने नए अध्यक्ष, अनिल अग्रवाल को 217 मतों से हराया, संजय गोयल आगरा स्टील और विवेक उपाध्यक्ष बने - March 10, 2025
- Agra News: श्रीप्रेमनिधि जी मंदिर के फाग उत्सव में बरसाने की लट्ठमार होली ने किया आनंदित, रसिया गान कर भक्तों ने खेली फूलों की होली - March 10, 2025
- Agra News: श्रीमद् भागवत कथा में रासलीला फूलों की होली के साथ हुआ श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह - March 10, 2025