Agra, Uttar Pradesh, India. राज्यसभा में नवनिर्वाचित सांसद बीएल वर्मा का आगरा आगमन पर ज़ोरदार स्वागत किया गया।लोधी समाज व भाजपा कार्यकर्ता रहनकलाँ टोल प्लाज़ा से लेकर कार्यक्रम समापन तक काफिले सहित साथ रहे।

राज्यसभा सांसद बी एल वर्मा की आगवानी के लिए भाजपा कार्यकर्ता व लोधी समाज के लोग सुबह से ही टोल प्लाज़ा पर एकत्रित होने लग गये। टोल प्लाज़ा पर गाड़ियों का रेला हर तरफ़ नज़र आने लगा। राज्यसभा सांसद बी एल वर्मा के आते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।

जिला मंत्री डॉ. सुनील राजपूत ने बताया कि राज्यसभा सांसद बी एल वर्मा के प्रथम बार आगरा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लोधी समाज के युवाओं में जोश का माहौल रहा। उनका क़ाफ़िला सैकड़ों गाड़ियों के साथ टोल प्लाज़ा से रमाडा होटल से होते हुए अवंतीबाई चौराहा प्रतापपुरा पर पहुँचा जहाँ सांसद जी ने अवंतीबाई लोधी, चौधरी चरण सिंह व गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। एम जी रोड होते हुए हुए उनका क़ाफ़िला शुभ मंगल पैलेस अमरपुरा पर पहुँचा। जहाँ उनका स्वागत कार्यक्रम अखिल भारतीय लोधी महासभा के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर किया।
स्वागत कार्यक्रम में राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, विधायक जितेंद्र वर्मा, ज़िलाअध्यक्ष भाजपा गिर्राज कुशवाह, प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, मेयर नवीन जैन, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी, उपाध्यक्ष बबलू लोधी, गुलाब सिंह लोधी, युवा ज़िला अध्यक्ष अभिषेक राजपूत, पवन चौधरी, मनीष राजपूत, प्रदेश महामंत्री हरिओम लोधी, आकाश राजपूत, राकेश लोधी, प्रकाश प्रधान, तेजवीर सिंह, लाल सिंह लोधी, हेमंत भोजवानी, राकेश लोधी एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Analiza Gier, Bonusów i Pomocy Klienta w Wonaco Casino w Polsce - October 25, 2026
- Graj w Sloty na Prawdziwe Pieniądze i Wygraj Natychmiast w Bruce Bet Casino w Polsce - October 24, 2026