दिल्ली के मालवीय नगर में एक लड़की पर रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। रॉड से किए गए इस हमले में लड़की की मौत हो गई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना अरबिंदो कॉलेज के पास की है। आरोपित लड़की पर रॉड से हमला करने के बाद मौके से फरार हो गया था, जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान इरफान (28) पुत्र ईसा खान निवासी संगम विहार के रूप में हुई है। इरफान का परिवार मूलरूप से औरैया का रहने वाला है।
वहीं, मृतक लड़की की उम्र 25 साल के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ पार्क आई थी। मृतका का नाम नरगिस बताया जा रहा है। नरगिस आरोपित की मौसेरी बहन थी।
जानकारी के मुताबिक नरगिस के परिजनों ने नरगिस से शादी का इमरान का प्रस्ताव ठुकरा दिया था, जिसके कारण वह नाराज था।
लड़की के सिर और उसके आसपास बिखरा था खून
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजकर आठ मिनट के आसपास जानकारी मिली थी कि अरबिंदो कॉलेज के पास विजय मंडल पार्क शिवालिक ए ब्लॉक पर एक लड़का एक लड़की को जान से मारकर भाग गया था। लड़की के पास एक लोहे की रॉड पड़ी है, लड़की की उम्र 25 साल है और आसपास है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने पार्क में एक बेंच के नीचे एक लड़की का शव बरामद किया, जिसके सिर से खून बह रहा था और सिर के आसपास खून पड़ा हुआ था। उसके शव के पास एक लोहे की रॉड मिली।
कॉलेज की छात्रा थी मृतका
डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया, “घटना पार्क के अंदर हुई है। मृतक लड़की कॉलेज की छात्रा है। इस पार्क में अक्सर कॉलेज के लड़के-लड़कियां आते रहते हैं। वह अपने किसी दोस्त के साथ पार्क में आई थी। लड़की के सिर पर चोट के निशान हैं। एक रॉड भी उसके शव के पास से मिली है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।”
हत्या के बाद पार्क पर सियासत
स्थानीय विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि यह डीडीए का पार्क है। डीडीए, लॉ एंड आर्डर और पुलिस केंद्र सरकार के अधीन है लेकिन केंद्र सरकार अपने दायित्वों का निर्वहन करने में फेल हुई है जबकि दिल्ली सरकार के अधीन शिक्षा, स्वास्थ्य, डीटीसी बस और रोड इत्यादि में उल्लेखनीय कार्य किया गया है।
- बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जे एन टंडन ने अपने पिता कामरेड महादेव नारायण टंडन के बारे में यह क्या कह दिया - April 28, 2026
- जनतंत्र में शिक्षा शास्त्र: लोकतंत्र के प्रहरी तैयार करने का ऐतिहासिक संकल्प, महादेव नारायण टंडन को श्रद्धांजलि - April 28, 2026
- गाय को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए एक ही दिन 5000 तहसीलदारों को ज्ञापन - April 28, 2026