लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर आए एक आईपीएस अफसर पर युवती ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। युवती के साथ मौजूद युवकों की आईपीएस से नोकझोक होने लगी। तभी दर्जनों लोग इकट्ठा हो गए। युवती ने कहा कि इससे पहले आईपीएस सिर्फ उसका पीछा करते थे, लेकिन आज तो हद ही हो गई। उन्होंने उसके साथ छेड़खानी की। जब उसने शिकायत दर्ज कराने की बात कही तो साथ मौजूद पुलिस वाले मामला दबाने में जुट गए।
युवती ने कहा कि जब वहां मौजूद लोगों ने आईपीएस की इस हरकत का विरोध किया तो उन्होंने लोगों से जमकर बहसबाजी की। अपनी पोस्ट की धौंस दिखाते हुए कहा कि तुम लोग जानते नहीं हो कि मैं कौन हूं? जानकारी के मुताबिक, जिन आईपीएस पर छेड़खानी का आरोप लगा है, वह प्रमोटी हैं। अभी फिलहाल उन पर लखनऊ पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। जबकि युवती मामला दर्ज करने को कह रही है।
हंगामा के चंद मिनट बाद पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। अफसर ने युवती से कहा कि शायद कोई गलतफहमी हो गई है। पुलिसकर्मियों ने भी युवती से बातचीत की। करीब आधे घंटे बाद मामला शांत हुआ। कमिश्नरेट पुलिस के अफसरों ने ऐसे किसी भी मामले की जानकारी होने से इनकार किया है। सूत्रों के मुताबिक विभागीय मामला होने की वजह से दबाया गया। युवती को भी समझाया गया। जिससे वह कोई शिकायत दर्ज न कराए।
- शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है पावन पर्व, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और जरूरी पूजन सामग्री - October 9, 2026
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 18 शहरों में चलेंगी 1,725 इलेक्ट्रिक बसें, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे दो मुफ्त सिलेंडर - October 9, 2026
- योगी सरकार का बड़ा तोहफा: यूपी में पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन, कारागार और परिवहन विभाग की भर्तियों में मिलेगा 20% आरक्षण - October 9, 2026