Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। 2021 में आयोजित होने जा रहे अर्ध कुभ की तैयारियां जिला प्रशासन ने शुरू कर दी हैं। वृंदावन और मांट क्षेत्र में यमुना किनारे चिन्हित किये गये कुभ स्थल का अधिकारियों ने सर्वे किया। सर्वे पूरा होने के बाद सर्वे रिपोर्ट जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र को सौंपी जाएगी। इसके बाद अखाडों के लिए स्थान आवंटन सहित दूसरी प्रक्रियाएं अमल में लाई जा सकेंगी। बुधवार को एसडीएम मांट और तहसीलदार इंजीनियरों की टीम के साथ यमुना किनारे कुभ क्षेत्र पहुंचे और सर्वे कार्य किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र की माप तौल की गई। नावों के माध्यम से यमुना क्षेत्र और टापुओं का भी सर्वे किया गया।
अर्ध कुंभ को संत समागम के तौर पर भी प्रचारित प्रसारित किया जा रहा है
दूसरी ओर संतों का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र से उनके कार्यालय पर मिला। संतों ने अर्ध कुंभ की तैयारियों की धीमी गति पर नारागजी जताते हुए तय समय में सभी कार्य पूर्णरूप से संपन्न होने पर संदेह जताया। वहीं अर्ध कुंभ को संत समागम के तौर पर भी प्रचारित प्रसारित किया जा रहा है। संतों ने इस पर भी बैठक कर नाराजगी व्यक्त की और अर्ध कुंभ को संत समागम की तौर पर प्रचारित करने वालों के खिलाफ कार्रवाही की मांग की। संतों का कहना है कि संत समागम और कुभ दोनों अलग हैं। यह अर्ध कुंभ है संत समागम नहीं है।
- खाद्य सुरक्षा समिति के सभापति बने विजय शिवहरे का आगरा में भव्य स्वागत: उद्यमियों ने कहा, मानक पूरे करने को तैयार, लेकिन उत्पीड़न नहीं सहेंगे - August 26, 2026
- आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी ने धूमधाम से मनाया प्रथम स्थापना दिवस: आयोजित हुआ भव्य समारोह, उठी ‘कलाकार बोर्ड’ गठन की मांग - August 26, 2026
- योगी सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा: 27, 28 और 29 अगस्त को यूपी रोडवेज और सिटी बसों में एक सहयात्री के साथ बिल्कुल फ्री सफर कर सकेंगी माताएं-बहनें - August 26, 2026