सर्वाधिक कार्यशील गौसेवक दीप्ति भार्गव व सर्वाधिक सहयोगी गौसेवक के रूप में आशीष सक्सेना का सम्मान
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. गौ सेवा को समर्पित ‘गौ सेवा संकल्प ग्रुप’ द्वारा 9 जून को कालिका गौशाला में गौ सेवा की गयी। सर्वाधिक कार्यशील गौसेवक दीप्ति भार्गव व सर्वाधिक सहयोगी गौसेवक के रूप में आशीष सक्सेना का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम गौ माता की पूजा की गई। सभी ने वहां उपस्थित गौ माताओं को हरा चारा, भूसा, चोकर, हरी सब्जी, चना दाल, गुड़, केले, रोटी आदि खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। गौ सेवा संकल्प ग्रुप द्वारा गौशाला की गौमाताओं की हर तरह से मदद करने का आश्वासन दिया गया।
सभी पदाधिकारियों द्वारा सर्वाधिक कार्यशील गौसेवक के रूप में दीप्ति भार्गव को व सर्वाधिक सहयोगी गौ सेवक के रूप में आशीष सक्सेना को पटका व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। ऋतु गोयल, राहुल अग्रवाल, अमित कौरा, व अंजली स्वरूप ने सभी व्यवस्थाएं संभाली।
श्रुति सिन्हा, राजेश अग्रवाल, आर.के. कपूर, निशा अग्रवाल, राजकुमारी पाराशर, साक्षी शर्मा, मोंटी अग्रवाल, डॉ. माधवी कुलश्रेष्ठ, दीपा मित्तल, आरती भार्गव, वर्षा अग्रवाल, राजेश्वरी राजू, पारुल भारद्वाज, वंदना परिहार, आराधना श्रीवास्तव, नीनू सिंघल, अरविंद शर्मा, डॉ अरुणा भार्गव, दिनेश भार्गव, रितु जैन, रवि जैन, दीपक कुशवाह, अमित लवानिया, व॔श अग्रवाल, ऋतुवी अग्रवाल, दिव्यांशी, संजीव गोयल, नीतू अग्रवाल, धर्मवीर आदि उपस्थित रहे।
- टाइपकास्टिंग की दीवार तोड़ने वाली बॉलीवुड की 6 अभिनेत्रियां: तब्बू से लेकर कंगना रनौत तक ने हर किरदार में दिखाया नया अंदाज - October 20, 2026
- सन नियो के कलाकारों ने साझा किए दशहरे से जुड़े अपने अनुभव: सूरज प्रताप सिंह और गौरव बाजपेयी ने बताया उनके लिए क्यों खास है विजय पर्व - October 20, 2026
- दयालबाग में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा: धान की कटाई से लेकर प्रीतिभोज तक सेवा में जुटी रही संगत - October 20, 2026