UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार दोपहर पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्यारोपी ने ताबड़तोड़ पत्नी को सात गोलियां मारी। वारदात के बाद हत्यारोपी वहां से भागा निकला और अपने परिचितों के पास पहुंचा। इस दौरान उसने घटना की जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। परिचितों ने पुलिस को सूचना देकर आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
आगरा के थाना सदर के सैनिक नगर स्थित दुर्गा नगर की ये वारदात है। हत्यारोपी महेंद्र सिंह राठौर सीआरपीएफ से बीआरएस लिया था और बैंक में गार्ड की नौकरी करता है। महेंद्र सिंह पत्नी नीतू सिंह और दो बेटे के साथ रहता है। एक बेटा शादीशुदा है, जबकि दूसरा बेटा छोटा है। बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह ने पत्नी नीतू पर बाथरूम के अंदर बंदूक से ताबड़तोड़ फायर किए। उसे 7 गोली मार दीं। ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। वारदात के बाद आरोपी बाइक लेकर भाग निकला।
इसके बाद अपने कुछ परिचितों के पास पहुंचा। हत्या की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस बुला ली और उसे सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कारण पता किया जा रहा है।
- आगरा की राजनीति में चर्चा का विषय बना रक्षा मंत्री का बयान: भाषण समाप्त करने के बाद दोबारा माइक संभालकर की सांसद चाहर की तारीफ - June 14, 2026
- आगरा में खौफनाक वारदात: 14 वर्षीय प्रिंस का झाड़ियों में मिला लहूलुहान शव, हत्या की आशंका से गांव में सनसनी, फोरेंसिक जांच में जुटी पुलिस - June 14, 2026
- श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी को मिली 5 आधुनिक बायपेप मशीनें: सेवा के संकल्प के साथ जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत - June 14, 2026