Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। सुरीर क्षेत्र के गांव ब्यौंही में मंगलवार की सुबह हुए डबल मर्डर की गाज चौकी इंचार्ज खायरा और आरक्षी पर गिरी है। दोनों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर ने निलंबित कर दिया है। दोनों के ही खिलाफ विभागीय जांच भी बिठा दी गई है।
कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया
सनसनी खेज दोहरे हत्यांकड को आंजाम देने के बाद हत्यारोपी खुद ही पुलिस चौकी पहुंच गये थे। इसके बाद हत्यारोपियों के साथ पुलिस की मिली भगत के आरोप लगाये जाने लगे। इससे पुलिस की छवि भी क्षेत्र में धूमिल हो रही थी। तभी इस बात के कयास लगाये जाने लगे थे कि चौकी इंचार्ज सहित कुछ दूसरे पुलिस कर्मियों पर गाज गिर सकती है। इसके बाद एसएसपी डा.गौरव ग्रोवर ने थाना सुरीर की खायरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मौहित कुमार तथा आरक्षी अनिल कुमार को कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच बिठाई गयी है।
- एटा के DM को यूपी सरकार की मंत्री बेबी रानी मौर्य ने किया 17 बार फोन लेकिन नहीं किया रिसीव, मंत्री ने जताई नाराजगी - August 27, 2026
- लखनऊ में स्टार्टअप्स और इन्क्यूबेटर्स के लिए प्रोत्साहन राशि का वितरण: सीएम योगी बोले— यूपी की आबादी चुनौती नहीं, हमारा सबसे बड़ा डेमोग्राफिक डेविडेंड है - August 27, 2026
- कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश: ग्वालटोली के नत्था पुरवा में गिरा चार सीटर एयरक्राफ्ट, हादसे में दोनों पायलटों की दर्दनाक मौत - August 27, 2026