निर्माता रिचा गुप्ता, फिल्म निर्देशक अंकित हंस, लीड एक्टर वरुण सूरी
फिल्म की स्टार कास्ट 19 मई को ऑलीवुड यानी अलीगढ़ आएगीः पंकज धीर
Live Story Time
Agra, Aligarh, Uttar Pradesh, India. आने वाली बड़े पर्दे की हिंदी फीचर फिल्म ‘ओहाम’ आगामी 26 मई, 2023 को आगरा, अलीगढ़ सहित देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पूर्व फिल्म ओहाम के ट्रेलर की स्क्रीनिंग आगरा के ताजमहल के पार्श्व में स्थित होटल हिल्टन में हुई। फिल्म ओहाम थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर है।
इस दौरान फिल्म निर्माता रिचा गुप्ता, निर्देशक अंकित हंस, हीरो वरुण सूरी, हीरोइन दिव्या मणि, पंकज धीरज, हृदय सिंह, अनुज शिशोदिया, राम नारायण चावला आदि स्टार कास्ट की मौजूदगी में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया।
ऑलीवुड फिल्म फेडरेशन के अध्यक्ष पंकज धीरज ने बताया कि फिल्म की शूटिंग अलीगढ़ मंडल के एटा जनपद, बुलंदशहर आदि के अलावा अन्य स्थानों पर हुई है। फिल्म की स्टार कास्ट शुक्रवार 19 मई, 2023 शुक्रवार को अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए ऑलीवुड (अलीगढ़) आ रही है। फिल्म की स्टार कास्ट शहर के कुछ स्थानों पर भी भ्रमण कर फिल्म का प्रमोशन करेगी।
- रामनगरी में ऐतिहासिक 10वां दीपोत्सव: 33 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, उपराष्ट्रपति दीप जलाकर करेंगे शुभारंभ - November 5, 2026
- कन्नौज में हैवानियत की सारी हदें पार: पत्नी को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल छिड़का और जिंदा जलाया, शक करता था पति - November 5, 2026
- आगरा में नकली दवाओं के बड़े सिंडिकेट पर अदालत का चाबुक: मलपुरा कांड के 3 आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज - November 5, 2026