Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। यूपी एजुकेशन मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन (माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ) ने विस्तार करते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह चौहान की अनुशंसा पर प्रदेश महामंत्री मुकेश सिंह सिकरवार व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चाहर ने जानकीबाई बालिका इंटर कॉलेज मथुरा के वरिष्ठ सहायक अक्षय भारद्वाज को मंडल महामंत्री मनोनीत किया है प्रदेश नेतृत्व इसकी विधिवत सूचना मंडलायुक्त आगरा मंडल, अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, पुलिस महा निरीक्षक आगरा मंडल, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल के साथ-साथ मंडल में लगने वाले जिलो आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक को भी प्रेषित की है।
अनेकों बार शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए संघर्ष कर जीत दिलाई
श्री भारद्वाज ने इससे पूर्व अनेकों बार शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए संघर्ष कर जीत दिलाई पिछले वर्ष लगभग 1 माह तक जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा धरना तक दिया। श्री भारद्वाज के मनोनयन पर प्रदेश मंत्री एस पी सिंह, प्रदेश संयुक्त मंत्री राजेश वार्ष्णेय, जिला अध्यक्ष मथुरा नित्यानंद पांडे, जिलाध्यक्ष अध्यक्ष आगरा, जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद, जिला अध्यक्ष मैनपुरी आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
- रायबरेली में दिशा समिति की बैठक में छाए रहे राहुल गांधी: बदहाल सड़कों की तस्वीरें दिखाकर अधिकारियों और योगी सरकार के मंत्रियों को किया हैरान - September 9, 2026
- आगरा में 12-13 सितंबर को दो दिवसीय ‘गीता सेमिनार’ का आयोजन, आमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन, युवाओं के लिए खास संदेश - September 9, 2026
- आगरा में 13 नवंबर से सजेगा श्री कृष्ण लीला महोत्सव: इस बार कमला नगर और बल्केश्वर क्षेत्र में गूंजेगी कंस की दुहाई - September 9, 2026