नई दिल्ली। आईपीएल के बाद भारतीय टीम को 7 जून से आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है। वहीं भारतीय टीम जून में ही तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज भी खेलेगी। ये मुकाबले किस टीम के खिलाफ होंगे, अभी तक ये तय नहीं हुआ है।
भारतीय टीम जुलाई और अगस्त में वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी। वहीं बीसीसीआई जून में छोटी एकदिवसीवसीय सीरीज खेल सकता है। ये सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और जुलाई के पहले सप्ताह में वेस्ट इंडीज दौरे पर रवाना होने के दौरान हो सकती है। बीसीसीआई ने विभिन्न बोर्डों के साथ भी बातचीत की है हालांकि इसका कोई परिणाम नहीं निकला है।
एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम विंडीज दौरे पर दो अतिरिक्त टी20 भी खेल सकती है। इस दौरे में 10 मैच होंगे-दो टेस्ट, तीन एकदिवसीय और पांच टी20। वेस्ट इंडीज दौरे के बाद भारतीय टीम अगस्त के तीसरे सप्ताह में तीन टी20 खेलने आयरलैंड भी जाएगी। भारतीय टीम इसके बाद सितम्बर में 50 ओवर के एशिया कप में हिस्सा लेगा। फिर ऑस्ट्रेलिया से तीन एकदिवीसय मैचों की घरेलू सीरीज खेलेगी। अक्टूबर-नवम्बर में भारतीय टीम विश्व कप की मेजबानी भी करेगी।
- भक्ति, देशभक्ति और संगीत का अनूठा संगम: आगरा में गूंजे शिव तांडव और बॉलीवुड के तराने, झूम उठे लोग - August 18, 2026
- फर्रुखाबाद में कुदरत का कहर: मूसलाधार बारिश से कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर एक युवती की मौत और दो बच्चियां घायल - August 18, 2026
- फर्रुखाबाद में कुदरत का कहर: मूसलाधार बारिश से कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर एक युवती की मौत और दो बच्चियां घायल - August 18, 2026