Mathura (Uttar Pradesh, India)। थाना कोसीकला क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-2 पर एक ढाबे में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है । सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने चार महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लड़कियं आगरा की हैं। भले घरों की लगती हैं। पुलिस इनकी हरकतें देखकर हैरान रह गई। पुलिस ने लड़कियों को परिजनों को बुलाया है।
जगन्नाथ ढाबे पर छापा
बुधवार को थाना कोसीकला क्षेत्र अंतर्गत मथुरा-दिल्ली हाईवे (नेशनल हाईवे 2) स्थित जगन्नाथ ढाबे पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस के छापे से होटल स्टाफ में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जब होटल को बारीकी से चेक किया तो पुलिस की आंखें खुली की खुली रह गई। पुलिस ने जगन्नाथ ढाबे में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए होटल संचालक सहित कई लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।
सेक्स रैकेट
क्षेत्राधिकारी छाता जगदीश कालीरमन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया काफी लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी होटल में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। चार महिलाएं और तीन पुरुष गिरफ्तार किए गए हैं। पुरुष मथुरा के हैं और महिलाएं आगरा की हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ढाबा के दो कमरों से आपत्तिजनक सामग्री भी प्राप्त हुई है।
स्पा सेंटर में हो रहा था गलत काम
बता दें कि थाना हाईवे क्षेत्र के अंतर्गत विगत दिनों पूर्व पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारा था। यहां से युवक और युवतियों को पकड़ा था। स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का हाईवे पुलिस ने भंडाफोड़ किया था।
- Moon Princess 100 Slot-spelet Bekvämlighetszon för svenska casinoentusiaster - November 3, 2026
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Age Check Tech Behind Big Bass Splash Slot in UK - October 31, 2026