Mathura (Uttar Pradesh, India)। भक्ति वेदांत स्वामी मार्ग स्थित वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर में बुधवार 26 अगस्त 2020 को दिव्य श्री राधाष्टमी महामहोत्सव का आयोजन किया गया। सनातन धर्म में भाद्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी को भगवान् श्रीकृष्ण की अह्लादिनी शक्ति राधारानी के जन्म दिवस राधाष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस श्रृंखला में वृन्दावन स्थित चंद्रोदय मंदिर प्रांगण को विभिन्न प्रकार के पुष्पों से सजाया गया। इसमें भक्तों को प्रातः काल की मंगला आरती के साथ ही राधा वृन्दावन चंद्र के दिव्य महोत्सव में सहभागी होने का अवसर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदान किया गया। इस दौरान उन्हें मंगला आरती, नृसिम्हा आरती, तुलसी आरती आदि के दर्शन सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुआ।
श्रीश्री राधा वृन्दावन चंद्र के 56 भोग का दर्शन
कोविड-19 के कारण बरसाना न पहुंच पाने वाले भक्तों के लिए चंद्रोदय मंदिर द्वारा श्रीधाम बरसाना की वर्चुअल यात्रा का आयोजन किया गया। भक्तों को घर बैठे ही दिव्य बरसाना धाम से जुड़कर दर्शन लाभ प्राप्त करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। चंद्रोदय मंदिर में आयोजित होने वाले राधाष्टमी महोत्सव में भक्तों को राधावृन्दावन चंद्र के विभिन्न प्रकार के फूलों से सुसज्जित फूल बंगले का दर्शन एवं दिव्य झूलन उत्सव में अपनी सहभागिता की। भक्तों को श्रीश्री राधा वृन्दावन चंद्र के 56 भोग का दर्शन कराया गया। शाम 5:30 से 6:00 बजे के दौरान बरसाना एवं वृन्दावन के प्रमुख मंदिरों का ऑनलाइन यात्रा का फेसबुक एवं यू ट्यूब चैनल के माध्यम से किया गया।
चंद्रोदय मंदिर में महाभिषेक
चंद्रोदय मंदिर के भक्तों द्वारा राधा रानी के महाभिषेक उत्सव का आयोजन किया गया। राधा रानी का महाभिषेक वैदिक मंत्रोच्चारण, पंचगव्य दूध, दही, घी , शहद, मिश्री एवं 108 प्रकार के फलों के रस, विभिन्न जड़ी बूटियों एवं फूलों से किया गया।
बरसाना में राधारानी के मंदिर
1. राधारानी गेट
2. चिकसौली ग्राम
3. गहवर वन
4. दानगढ़
5. राधारानी मंदिर
6. पिली पोखर
7. सकरी खोर
8. मोर कुटीर
9. मान गढ़
10. विलास गढ़
वृन्दावन में राधा जी के मंदिर
1. राधा दामोदर
2. राधा गोपीनाथ
3. राधा श्याम सुन्दर
4. राधा वल्लभ
5. राधा गोकुलनंद
6. राधारानी मंदिर बरसाना
7. वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर
- Μέσα Υπεύθυνου Παιχνιδιού στο Hajper Casino για Καταναλωτές στην Ελλάδα - August 19, 2026
- Der Spitzenreiter für Echtgeld-Spieler in Österreich ist Betalice Casino - August 18, 2026
- AlaWin Casino – Ervaar live blackjack en roulette in Nederland - August 18, 2026