दक्षिणी बाईपास पर कुंडल लूटने की घटना में था वांछित
आगरा । थाना अछनेरा क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी बाईपास पर बीती 23 फरवरी को महिला से कुंडल लूटने की घटना में वांछित चल रहे इनामी बदमाश को थाना अछनेरा पुलिस ने बीती रात्रि मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया।


बताया जाता है कि देर रात्रि हाइवे पर चेकिंग करने के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक बाइक सवार को घेर लिया। पुलिस टीम से घिरते देख बाइक सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग करने की कोशिश की, पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में बदमाश रणवीर उर्फ काका निवासी पिपरौद थाना फरह के पैर में गोली लगी। आनन फानन में उसको घायल अवस्था में एसएन इमरजेंसी भेजा गया।


उसके कब्जे से एक बाइक, तमंचा और आधा दर्जन कारतूस बरामद किए गए हैं। आपको बता दें कि रणवीर उर्फ काका पर दस हजार का इनाम घोषित है। विभिन्न थानों में उसके खिलाफ संगीन मामले दर्ज हैं। कुंडल लूटने की घटना में उसके साथी दो बदमाशों को थाना पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी सुमनेश विकल, एसएसआई सोवरन सिंह, दीपक कुमार, जितेंद्र कुमार, कुलदीप राठी, रज्जनबाबू आदि थे।
- जाम के झाम से परेशान आगरा का रावतपाड़ा बाजार, रेंग रेंग कर आंगे बढ़ रहे पैदल राहगीर - October 31, 2026
- संजय प्लेस में पार्किंग बनी ‘ओपन बार’ की खबर का बड़ा असर: एक्शन में आई आगरा पुलिस, शराबियों पर सख्ती से व्यापारियों में खुशी - October 31, 2026
- ताजनगरी में ‘अमृतम् परिवार’ का भव्य दीपावली उत्सव: गरबा-डांडिया की धुनों पर थिरके कदम, आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान - October 31, 2026