परमात्मा शिव सर्वधर्म की आत्माओं के आध्यात्मिक पिताः बीके अश्विना दीदी
नृत्य ज्योति कथक केंद्र के बच्चों ने शिव स्तुति नृत्य प्रस्तुत कर मन मोहा
Agra, Uttar Pradesh, India. प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रभु मिलन केन्द्र ईदगाह पर शिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में केन्द्र प्रभारी एवं आगरा सब जोन सचिव बीके अश्विना दीदी ने बताया कि विश्व की सर्वआत्माओं के कल्याणकारी पिता परमात्मा शिव सर्वधर्म की आत्माओं के आध्यात्मिक पिता हैं। वे अकाय औक अशरीरी हैं। शिव प्रतिमा इसी की पवित्र यादगार है। वे दुख हरने वाले हैं, इसलिए हर हर महादेव कहा जाता है। सर्वमान्य होने से शिवरात्रि एक अंतर्राष्ट्रीय त्योहार है।

इस अवसर पर स्काउट गाइड उप निदेशक बहन गीता रावत, थियेटर फोरम के निदेशक भ्राता बसंत रावत ने देश विदेश में ब्रह्माकुमारीज द्वारा की जा रही सामाजिक, आध्यात्मिक निःस्वार्थ सेवाओं की सराहना की।

नृत्य ज्योति कथक केंद्र की निदेशक ज्योति खंडेलवाल ने माउंट आबू के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि शिव परमात्मा की प्रत्यक्ष कृपा का वहां अहसास होता है।

गीता मर्मज्ञ बीके अमर भाई ने बताया कि नृत्य ज्योति कथक केंद्र के बच्चों आव्यआ गुप्ता, अक्षयनी गुप्ता, इनारा इमरान, अदविता गुप्ता, आरना अग्रवाल, सांवी गुप्ता आदि ने शिव स्तुति नृत्य प्रस्तुत किया।
- एस.एस. राजामौली की ‘वाराणसी’ का मेगा अपडेट: एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग पूरी, अब भावुक दृश्यों पर है फोकस - June 27, 2026
- उर्वशी रौतेला का एयरपोर्ट पर जलवा: 10 लाख के Dior सेट में दिखीं ग्लैमरस, फुटबॉल पर दिया चौंकाने वाला बयान - June 27, 2026
- एक लाख का इनामी शूटर संजय पुलिस मुठभेड़ में ढेर, लखनऊ के चर्चित बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड में थी तलाश - June 27, 2026