Agra (Uttar Pradesh, India)। आज रक्षाबंधन है। (Rakshabandhan is Today) बहन और भाई की प्रेम का प्रतीक। भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व। यूं तो राखी कभी भी बांधी जा सकती है, लेकिन अगर शुभ मुहूर्त (Shubh muhurt on Raksha bandhan ) में बांधी जाए तो लाभ कई गुना बढ़ जाता है।
क्या है शुभ समय का महत्व
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविन्द मिश्र बताते है कि मुहूर्त का अपना महत्व होता है। शुभ मुहूर्त में किया गया का कार्य सफलीभूत होता है। आज रक्षाबंधन पर प्रातः 7.30 बजे से 9.25 बजे तक राहु काल है। भद्रा काल 9.28 पर समाप्त होगा। भद्रा काल में राखी नहीं बांधनी है। रावण को उसकी बहन ने भद्राकाल में राखी बांधी थी और उसका सर्वानाश हो गया। इसलिए राखी बांधने के लिए शुभ समय का अवश्य ध्यान रखें। प्रातः 9.30 से 11.17 तक राधी बांधने का शुभ समय है। इसके बाद दोपहर और रात्रि में राखी बांधी जा सकती है।

राखी बांधने का शुभ समय
प्रातः 9.30 से 11.17 बजे तक
दोपहर 1.36 से 5.58 बजे तक
रात्रि 8 से 10.30 बजे तक
महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा
आपको यह भी बता दें कि रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की अनुमति दी है। यह सुविधा सभी श्रेणी की बसों में मिलेगी। आज रात्रि 12 बजे तक महिलाएं इसका लाभ उठा सकती हैं।
- Chicken Shoot Game – Vytváření spolehlivosti Krok za krokem na australském trhu - September 13, 2026
- Reliable Platform for Real Winners in Belgium at Lizaro Casino - September 11, 2026
- Sankra Casino introduceert een regionale toets toe en past het platform aan voor Hollandse voorkeuren - September 11, 2026