Mathura (Uttar Pradesh, India)। चार मासूम बच्चों की मां को झोलाछाप डॉक्टर ले उड़ा। मां की फोटो लेकर एसएसपी मथुरा की देहरी पर बैठे बच्चे। मां की वापसी की उम्मीद है इन मासूम बच्चे को।
एसएसपी कार्यालय पर आए बच्चे
यहां एक पिता अपने चार मासूम बच्चों को इसलिए साथ लेकर आया है कि उसकी लापता हुई पत्नी को पुलिस ढूंढ सके और इन मासूम बच्चों की देखरेख कर सके। इसी उम्मीद में भी बच्चे भी अपनी मां का फोटो लेकर एसएसपी कार्यालय की देहरी पर बैठे हुए नजर आए।
जेवरात, जानवर बेचे और पैसे लेकर भागी
जब मीडिया ने मासूम बच्चों के पिता से बात की तो बताया कि मेरी पत्नी घर से जेवरात व घर के जानवरों को बेचकर और घर पर रखे हुए पैसों लेकर 10 जुलाई 2020 को गांव के ही फिरोज खान नाम के झोलाछाप डॉक्टर के साथ चली गई है। तभी से मैं अपनी पत्नी की तलाश कर रहा हूं. लेकिन मेरी पत्नी अभी तक नहीं मिली है। मैंने अपनी शिकायत थाना बलदेव में भी दर्ज कराई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी पुलिस मेरी पत्नी का पता नहीं लगा सकी है। इसीलिए मैं आज अपने बच्चों को एसएसपी कार्यालय आया हूं। बच्चे मां के लिए परेशान है। बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है ।
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Casino LuckyHills – Idéal pour les nouveaux joueurs et les joueurs expérimentés au Canada - October 19, 2026
- Gransino Casino – Live Casino Features and The Experience in Spain - October 18, 2026