आंवला को यूं ही सुपरफूड नहीं कहा जाता है. आंवला में एक या दो नहीं बल्कि कई गुण होते हैं, यही वजह है कि आयुर्वेद भी इसे त्वचा, बालों और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट के साथ-साथ विटामिन सी से भरपूर होता है। यह त्वचा को जवां रखने के अलावा फ्री रेडिकल्स को भी दूर रखता है। इसके अलावा आंवला चेहरे पर निखार लाने के लिए भी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि आंवला को चेहरे पर कैसे लगाया जा सकता है-
केटी आचार्य ने अपनी किताब ‘हिस्टोरिकल डिक्शनरी ऑफ इंडियन फूड’ में लिखा है कि आंवला सबसे प्राचीन फलों में से एक है जिसे अब विटामिन सी के सबसे समृद्ध प्राकृतिक स्रोतों में से एक माना जाता है। आंवला त्वचा के अनुकूल विटामिन सी से भरपूर होता है जो आपकी त्वचा की सभी समस्याओं के लिए चमत्कार कर सकता है। ऐसा कहा जाता है कि ताजे आंवले के रस में संतरे के रस से 20 गुना अधिक विटामिन सी होता है।
आंवला, दही और शहद
ग्लोइंग स्किन के लिए बनाएं ये फेस पैक दो चम्मच आंवला पाउडर में एक चम्मच दही और एक चम्मच शहद मिलाएं। इसका अच्छा मिश्रण बनाएं और चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद धो लें। चेहरे पर ग्लो नजर आएगा।
आंवला, चीनी और गुलाब जल
आंवला का स्क्रब बनाकर भी लगाया जा सकता है। यह स्क्रब त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और मृत त्वचा कोशिकाओं को भी हटाता है। यह स्क्रब मुंहासों के निशान और पिंपल्स को दूर रखता है। एक कटोरी लें और उसमें एक चम्मच आंवला पाउडर, आधा चम्मच चीनी और एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं। धीरे से स्क्रब करने के बाद अपना चेहरा धो लें।
आंवला और एलोवेरा
इस फेस मॉइस्चराइजिंग मास्क को बनाने के लिए एलोवेरा जेल में आंवले का रस मिलाएं। आप चाहें तो आंवला पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दोनों को मिला लें और 15 मिनट बाद धो लें।
आंवला और पपीता
यह फेस पैक त्वचा को साफ करने के लिए आंवला और पपीता दोनों को मिलाकर तैयार किया जाता है। 2 चम्मच आंवले का रस लें और उसमें 2 चम्मच पपीते का गूदा मिलाएं। दोनों को मिला लें और 15 मिनट बाद धो लें। आप इसे हफ्ते में एक बार लगा सकते हैं।
आंवला जूस
आंवले के रस में रुई डुबोकर चेहरे पर टोनर की तरह लगाएं। हालांकि इसके रोजाना इस्तेमाल से बचें और हफ्ते में 2 से 3 बार ही इसका इस्तेमाल करें। इससे चेहरे से दाग-धब्बे दूर होते हैं।
- दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च: कर्नाटक भवन में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा, मुख्य न्यायाधीश ने सांसदों का आवेदन नकारा - October 12, 2026
- CM योगी की चुनौती पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले— अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी - October 12, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026