भारत ने हिंद महासागर में अपनी सबसे खतरनाक मिसाइल के परीक्षण का ऐलान करके चीनी ड्रैगन को टेंशन में डाल दिया है। इससे घबराए चीन ने अपने महाशक्तिशाली जासूसी जहाज यूआन वांग-5 को हिंद महासागर के लिए रवाना कर दिया है। दरअसल, भारत ने हिंद महासागर में नाविकों को सतर्क करने के लिए एक नोटम या नोटिस जारी करके कहा है कि वह 15 से 16 दिसंबर के बीच एक प्रायोगिक व्हीकल की परीक्षण उड़ान आयोजित करने जा रहा है। भारत ने 5500 किलोमीटर के लिए नोटम जारी किया है।
माना जा रहा है कि भारत ने 5400 किमी का नोटम जारी करके यह संकेत दिया है कि वह अग्नि-5 मिसाइल का परीक्षण कर सकता है। यह भी अटकलें है कि भारत अपनी पनडुब्बी से दागे जाने वाली सबसे घातक K-5 मिसाइल का परीक्षण कर सकता है। इस मिसाइल की रेंज 5500 किमी तक है। यह मिसाइल चाहे अग्नि-5 हो या फिर के-5 ये दोनों ही भारत की सबसे खतरनाक मिसाइलें हैं। इन किलर मिसाइलों के परीक्षण की कामयाबी यह सुनिश्चित करेगी कि भारत चीन के किसी भी हिस्से को कभी भी निशाना बना सकता है।
यूआन वांग-5 हिंद महासागर क्षेत्र की ओर बढ़ रहा
भारत ने अक्सर अग्नि-5 मिसाइल का कम दूरी करके परीक्षण किया है जिसकी मारक क्षमता आधिकारिक रूप से 5400 किमी तक है। यह मिसाइल चीन की मुख्यभूमि के किसी भी हिस्से को तबाह करने में सक्षम है। माना जा रहा है कि भारत इस मिसाइल की चीन तक मार करने की ताकत का परीक्षण करने के लिए इस बार पूरी रेंज के साथ टेस्ट करने जा रहा है। भारत की इसी योजना को देखकर चीन घबरा गया है और उसने अपने जासूसी जहाज यूआन वांग-5 को भेजा है।
ओपन सोर्स इंटेलिजेंस @detresfa_ ने सैटलाइट तस्वीरों के आधार पर खुलासा किया है कि यह जहाज हिंद महासागर की ओर बढ़ रहा है। उसने कहा, ‘अटकलें हैं लेकिन ऐसा लगता है कि चीन का सैटलाइट और मिसाइल ट्रैकिंग जहाज यूआन वांग-5 फिर से हिंद महासागर क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है।’ यह वही जासूसी जहाज है जो पिछले दिनों हिंद महासागर में आया था और श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पर शरण ली थी। भारत और अमेरिका ने इस चीनी जासूसी जहाज का श्रीलंका में रुकने पर कड़ा विरोध किया था। यह जासूसी जहाज चीन की सेना संचालित करती है और यूआनवांग 5 जहाज सैकड़ों किमी की दूरी से मिसाइलों को सूंघने की क्षमता रखता है।
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात 34 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 जिलों के बदले गए जिलाधिकारी - September 22, 2026
- श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम: आगरा के रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आयोजित हुआ भव्य पौष पत्री भंडारा, उमड़े श्रद्धालु - September 22, 2026
- आगरा रामलीला मैदान का निरीक्षण: टूटा मंच, फैली गंदगी और नहीं हटीं झोपड़ियां; महापौर हेमलता दिवाकर ने दिए तीन-चार दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश - September 21, 2026