Agra, Uttar Pradesh, India. मिलावटखोरी के साथ नकली दूध। कुछ तो शर्म करो। पैसे कमाने की इतनी हवश मच गई कि दूध भी नकली बनाने लगे। यूं तो आगरा में नकली दूध जमकर बन रहा है लेकिन ताजा मामला एत्मादपुर में सामने आया है। दुग्ध डेयरी में ही नकली दूख बनाया जा रहा था।
सहायक आयुक्त (खाद्य) आगरा मण्डल, आगरा के निर्देशन में सहायक उपायुक्त खाद्य (द्वितीय) आगरा एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत गुप्ता, शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, रामप्रकाश गंगवार, त्रिभुवन नारायन, सुरेन्द्र गौड़ के साथ कृत्रिम दूध बनाने की सूचना के अधार पर ग्राम बिहारीपुर, थाना एत्मादपुर स्थित राजेन्द्र सिंह पुत्र महावीर सिंह की दुग्ध डेयरी पर पहुंचे। मौके पर मुकेश सिंह पुत्र महावीर सिंह निवासी ग्राम बिहारीपुर, थाना एत्मादपुर, जिला आगरा उपस्थित पाये गये। भीड़ इकट्ठी हुई तो थाना एत्मादपुर से पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। डेयरी पर 04 ड्रमों में लगभग 650 लीटर मिश्रित दूध, लगभग 06 किलो माल्टोडेक्सड्रिन पाउडर, 02 लीटर रिफाइंड सोयाबिन ऑयल, 01 किलो रिन्जी ब्राण्ड लिक्विड, एक पॉलिथिन में 05 किलो अज्ञात रासायनिक पदार्थ तथा 04 किलो अज्ञात रासायनिक पदार्थ लाल केन में मिला। एक कटे हुए ड्रम में मुकेश सिंह एक सफेद रंग के पदार्थ को पानी में मिलाकर प्लंज से मिश्रित दूध में चलाते हुए मिला।
टीम द्वारा कृत्रिम दूध की आशंका पर चारों ड्रमों में रखे मिश्रित दूध के 04 नमूने संग्रहीत कर जब्त किया गया। 650 लीटर मिश्रित दूध कीड़े व मक्खियां पड़े होने तथा मानव उपभोग के योग्य न पाये जाने के कारण नियमानुसार नष्ट करा दिया गया। दूध के सभी नमूने तथा रासायनिक पदार्थ के नमूने इस आशंका के आधार पर कि कृत्रिम दूध बनाने में इनका उपयोग खाद्य कारोबारी द्वारा किया जा रहा था, के नमूने जांच हेतु भेज दिये गये हैं।
- रिश्तों का अजीब सौदा: बेटियों के भविष्य के लिए पत्नी ने मांगी भारी कीमत, प्रेमिका ने डुप्लेक्स और कैश देकर खरीदा ‘प्यार’ - February 13, 2026
- वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर: पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी, दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बदलेगा मौसम का मिजाज - February 13, 2026
- सीमा हैदर से ‘डिजिटल जंग’ हारा पाकिस्तानी पति गुलाम, सोशल मीडिया से बनाई दूरी - February 13, 2026