सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच सिर्फ दो बार पानी पिया
बालूगंज में निकालेंगे शोभायात्रा, महापौर मुख्य अतिथि
Live story time
Agra, Uttar Pradesh, India. दयालबाग निवासी रूबी जैन ने जैन उपवास की महिमा में चार चांद लगाए हैं। उन्होंने लगातार 112 दिन तक केवल जल ग्रहण कर उपवास किया है। सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच सिर्फ दो बार पानी पिया पिया है। रूबी जैन की तपस्या का सम्मान करने के लिए शोभायात्रा (वरघोड़ा), 30 अक्टूबर को जैन निकाली जाएगी। तपस्विनी रूबी जैन लाला रमणीक कुमार जैन एण्ड सन्स परिवार से ताल्लुक रखती हैं। पूर्व में भी अनेक बार उपवास की तपस्या की है।
मीडिया प्रभारी विवेक कुमार जैन ने बताया कि जैन मुनि राष्ट्र संत नेपाल केसरी डॉक्टर मणिभद्र जी, साध्वी सुमनिशा श्री जी एवं साध्वी वैराग्य निधि के सानिध्य में प्रातः 8:00 बजे बैनीसिंह स्कूल, बालूगंज से चलकर प्रात: 9:00 बजे वल्लभ नगर स्थित जैन उपाश्रय श्री वासुपूज्य ‘जैन श्वेताम्बर मन्दिर, जैनाचार्य विजय वल्लभ मार्ग वल्लभ नगर, बालूगंज, पहुँचेगी।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आगरा नगर के महापौर नवीन जैन भी उपस्थित रहेंगे। इसके उपरांत एक धर्म सभा का आयोजन किया जायेगा जिसमें जैन मुनि डॉक्टर मणिभद्र, साध्वी वैराग्य निधि, साध्वी सुमनिशा श्री, जैन उपवास की महिमा का वर्णन करेंगे।
ज्ञान पंचमी पर आगम का महापूजन, साध्वी वैराग्य निधि ने महिमा बताई
- आगरा नगर निगम में ई-टेंडर घोटाले की सुगबुगाहट: 100 से 200 करोड़ रुपये की अनियमितता की आशंका, एसआईटी जांच की मांग - October 13, 2026
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित: 5 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं - October 12, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा INDIA गठबंधन: राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, मंगलवार को होगी सुनवाई - October 12, 2026