प्रभास के जन्मदिन के अवसर पर आदिपुरुष के निर्माताओं ने भगवान राम के रूप में उनकी एक आकर्षक छवि को रिलीज़ किया। एक आदर्श राम की छवि, प्रभास भगवान राम के आदर्श अवतार में नज़र आ रहे हैं। 23 अक्टूबर यानी कि प्रभास के जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया के जरिए इस पोस्टर को रिलीज़ किया।
इस मैग्नम ओपस फिल्म के पीछे की टीम, निर्देशक ओम राउत और निर्देशक भूषण कुमार को इस बात पर बेहद गर्व है कि प्रभास आज के दौर के बहुत ही मेहनती अभिनेताओं में से एक हैं। उनमें भगवान राम की दिव्य गुणों की एक निर्दोष रचना है
प्रभास के जन्मदिन के अवसर पर, आदिपुरुष (Adipurush New Poster) के निर्माताओं ने भगवान राम के रूप में उनकी एक आकर्षक छवि को आज रिलीज़ किया। “एक आदर्श” के रूप मे राम की छवि मानी जाती है, ऐसे में प्रभास भगवान राम के आदर्श अवतार में काफी जंच रहे हैं। 23 अक्टूबर यानी कि प्रभास के जन्मदिन के अवसर पर मेकर्स ने इस पोस्टर को रिलीज़ किया है।

इस मैग्नम ओपस फिल्म के पीछे के निर्देशक ओम राउत है और निर्माता भूषण कुमार हैं। बात करें अभिनेता के निजी जिंदगी की तो, बहुत कम ही लोग जानते हैं कि प्रभास का पूरा नाम उप्पलपति वेंकट सूर्यनारायण प्रभास राजू है। उनके पिता उप्पलपति सूर्य नारायण एक फिल्म निर्माता थे। फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने प्रभास ने भी इसी इंडस्ट्री में अपना हाथ आज़माया और आज एक सुपरस्टार बन चुके हैं।
श्री चैतन्य कॉलेज हैदराबाद से इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद अभिनेता ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं लेकिन फिल्म ‘बाहुबली’ ने उन्हें दुनियाभर में पहचान दिलाई। इस फिल्म के बाद उन्हें बॉलीवुड में भी खूब सराहना मिली।
-♥
- Agra News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सेवा भाव से मनाया, कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण और मिष्ठान वितरण - July 2, 2026
- आगरा भाजपा महानगर कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे सुधांशु त्रिवेदी, कहा- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान ही हमारा मार्गदर्शक - July 2, 2026
- आगरा में बोले डॉ. सुधांशु त्रिवेदी: “राम के नाम पर भ्रष्टाचार करने वालों को न राजदंड बख्शेगा, न धर्मदंड” - July 2, 2026