भारतीय विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने ब्रिटेन के लेस्टर शहर में हिंदुओं के खिलाफ की गई हिंसा से मुस्लिम तनाव पर ब्रितानी विदेश मंत्री जेम्स क्लेवर्ली से बात की है.
पिछले दिनों लेस्टर में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के कुछ युवाओं के बीच झगड़ा होने की बात सामने आई थी. स्थानीय पुलिस ने इस मामले में कम से कम 50 लोगों को गिरफ़्तार किया है.
इसके बाद भारतीय उच्चायोग ने ब्रितानी अधिकारियों से वहां रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा को लेकर बात की थी.
भारतीय उच्चायोग ने कहा था कि ‘हम लेस्टर के भारतीय समुदाय के ख़िलाफ़ हिंसा, हिंदू धर्म के परिसरों और प्रतीकों के साथ तोड़फोड़ की कड़ी निंदा करते हैं. हमने ये मसला ब्रितानी अधिकारियों के समक्ष उठाया है और हमलों में शामिल लोगों के ख़िलाफ़ तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है. हमने अधिकारियों से प्रभावित परिवारों को सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए भी कहा है.’
इसके बाद अब विदेश मंत्री के स्तर पर इस बारे में चिंता व्यक्त की गयी है.
डॉ जयशंकर ने ट्वीट कर बताया है कि ‘मैंने ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय समुदाय की सुरक्षा और कल्याण से जुड़ी चिंताओं को ब्रितानी विदेश मंत्री के साथ साझा किया है.’
- आगरा विश्वविद्यालय के ‘कोहिनूर’ एसपी सरीन को भावभीनी विदाई, दादाजी महाराज का बार-बार हुआ स्मरण, कुलपति प्रो. आशु रानी की कार्यशैली की भी गूंज - May 10, 2026
- मेहनत का परचम: आगरा के उज्ज्वल सिंह बने भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट - May 2, 2026
- आगरा में सेवा बन गई संजीवनी: निशुल्क हड्डी रोग शिविर में मुस्कुराए नन्हे चेहरे, जागी नई आस - May 2, 2026