Agra, Uttar Pradesh, India. केंद्रीय विधि व न्याय राज्य मंत्री और स्थानीय सांसद प्रो एसपी सिंह बघेल ने आज बुधवार को हाथरस जाते समय रास्ते में दुर्घटना देखकर काफिला रुकवाया और अपनी सुरक्षा में चल रही पुलिस एस्कार्ट की गाड़ी में दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। मंत्री ने प्रोटोकॉल में चल रहे एसडीएम को कहाकि उनकी सुरक्षा छोड़ दी जाए और घायल युवकों को इलाज मुहैया कराया जाए।
प्रो. बघेल बुधवार को पूर्व ऊर्जा मंत्री स्व. रामवीर उपाध्याय के निधन के बाद उनके घर शोक सभा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सादाबाद कस्बे से थोड़ा पहले आगरा-हाथरस रोड पर दो ट्रैक्टरों में एक्सीडेंट हुआ देख उन्होंने अपना काफिला रुकवा लिया। उन्होंने देखा, दो युवक सड़क पर तड़प रहे थे। लोग उनका वीडियो बना रहे थे पर मदद कोई नहीं कर रहा था।
केंद्रीय मंत्री ने पहले लोगों को समझाया और फिर उनकी मदद से अपनी पुलिस एस्कार्ट की गाड़ी में दोनों को लेटा कर वहां से रवाना किया। बघेल ने प्रोटोकॉल में चल रही एसडीएम की गाड़ी को भी घायलों के साथ भेजा। उन्होंने निर्देश दिए कि उनकी सुरक्षा और प्रोटोकॉल छोड़ दिया जाए। युवकों को तत्काल इलाज मिलना चाहिए।लो
केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि मेरी लोगों से विनती है कि कभी भी किसी पर ऐसा कष्ट आये तो उसकी मदद जरूर करें।
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026