Agra, Uttar Pradesh, India. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री डा. कृष्णवीर सिंह कौशल का निधन मंगलवार को हो गया। वह 84 वर्ष के थे। डा. कौशल उप्र सरकार में दो बार मंत्री रहे थे। उन्होंने वर्ष 1957 में एसएन मेडिकल कालेज से एमबीबीएस की थी। उनके निधन से राजनीतिक व चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
डा. कृष्णवीर सिंह कौशल पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। मंगलवार को उपाध्याय नर्सिंग होम में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। कौशल छावनी विधानसभा से चार बार वर्ष 1974, 1977, 1980 और 1985 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। वर्ष 1985 में प्रदेश में नारायण दत्त तिवारी के नेतृत्व में बनी कांग्रेस सरकार में उन्हें उपसूचना मंत्री बनाया गया था। इसके बाद उन्हें शिक्षा मंत्री और फिर कृषि मंत्री बनाया गया था। वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भी रहे थे।
शवयात्रा 7 सितम्बर को सुबह 10 बजे उनके निवास नॉर्थ ईदगाह कालोनी से ताजगंज मुक्तिधाम जाएगी।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा जाने से पहले पढ़ लें ये खबर: होटल हुए फुल, बांके बिहारी मंदिर की मंगला आरती और दर्शन को लेकर तय हुए सख्त दिशा-निर्देश - August 21, 2026
- श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा जाने से पहले पढ़ लें ये खबर: होटल हुए फुल, बांके बिहारी मंदिर की मंगला आरती और दर्शन को लेकर तय हुए सख्त दिशा-निर्देश - August 21, 2026
- वृंदावन में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन मॉल की शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत, आगरा रेफर हुआ एक गंभीर घायल - August 21, 2026