संगीतमय आरती का गायन शुरू होते से 1008 दीपक झिलमिला उठे
छम-छम बाजे घुंघरू हाथों में दीपक लेकर आरती करूँ’ की धुन पर नृत्य
श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, हरीपर्वत पर दिखाई दिया अद्भुत नजारा
Agra, Uttar Pradesh, India. सुगन्ध दशमी पर्व पर श्री दिगम्बर जैन शिक्षा समिति के तत्वाधान में श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर प्रांगण स्थित मानस्तम्भ की महाआरती हुई। सतरंगी रोशनी में सराबोर मानस्तम्भ की आभा भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। यह दिन था सुगंध दशमी का। धूप और चंदन की खुशबू से पूरा वातावरण सुगंधित हो रहा था। जैन धर्मावलंबी प्रभु के सामने अग्नि में धूप डालकर अपने पाप कर्मों को दहन कर रहे थे।
श्रावक दीपों से भगवान आदिनाथ की आरती कर रहे थे। ‘छम-छम बाजे घुंघरू हाथों में दीपक लेकर आरती करूँ’ की पावन धुन पर नृत्य करते श्रावक प्रभु की भक्ति में लीन थे। यह नजारा था श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, हरीपर्वत पर श्री दिगम्बर जैन शिक्षा समिति के तत्वानधान में मानस्तंभ की महाआरती के आयोजन का। जैसे-जैसे संध्या होती हो गई श्रृद्धालुओं की संख्या बढ़ती गयी। हर कोई आदि प्रभु की महाआरती करने के लिये उत्सुक दिख रहा था।

महाआरती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय महापौर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष, आगरा के महापौर नवीन जैन थे। भगवान महावीर के चित्र का अनावरण डॉ. जितेन्द्र जैन, अखिल रोल्या, पुष्पेन्द्र जैन, निर्मल मोट्या व मनोज जैन संजय जैन एनके एक्सपोर्ट्स, सुनील जैन ठेकेदार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। दीप प्रज्ज्वलन भोलानाथ जी जैन, प्रदीप जैन (पी एन सी), विमलेश कुमार जैन मारसंस, मदन लाल बैनारा, जगदीश प्रसाद जैन संपादक द्वारा किया गया।
प्रथम आरती करने का सौभाग्य भोलानाथ जी जैन, प्रदीप जैन पी. एन. सी. व विमलेश कुमार जैन मारसंस, निर्मल मोठिया, डॉ. अरिंजय जैन, आरके जैन सीए, राजेश जैन गयावालों के परिवार को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन मंदिर मंत्री राकेश जैन पार्षद द्वारा किया गया।

संगीतमय आरती का गायन शुरू होते से 1008 दीपक झिलमिला उठे। लगा जैसे अन्धेरी रात में सितारे झिलमिला रहे थे। श्रद्धालुओं ने पहले पंच परमेष्ठी की आरती उसके बाद आदिनाथ भगवान, शान्तिनाथ भगवान, पार्श्वनाथ भगवान तथा महावीर भगवान की आरती उतारी गयी। श्रद्धालु प्रभु की भक्ति में सराबोर होकर नृत्य के साथ आरती कर स्वयं को पुण्यशाली महसूस कर रहे थे।
इसके उपरान्त सांस्कृतिक ध्वनि प्रकाश नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गयी। आगरा के मशहूर जैन कलाकारों द्वारा भजन संध्या आयोजित की गयी। इसमें कलाकारों ने अपने भजनों पर भक्तों पर करतल ध्वनि करने व झूमने पर मजबूर कर दिया। भजन संध्या का पुरस्कार वितरण भोला नाथ जी जैन सिंघाई परिवार द्वारा किया गया।

इस अवसर पर भोला नाथ जी जैन, प्रदीप जैन पी एन सी डॉ० जितेन्द्र जैन, विमलेश कुमार जैन मारसंस, मदन लाल बैनारा, अखिल बल्या, मनोज जैन, पारस बाबू जैन, पुष्पेन्द्र जैन, संजय जैन एन के एक्सपोर्ट, अशोक जैन पूर्व उपनगर प्रमुख, अनन्त जैन, जगदीश प्रसाद जैन, सुनील जैन ठेकेदार, राकेश जैन परदे वाले, मीडिया प्रभारी आशीष जैन मोनू, अक्षय जैन, मनीष जैन ठेकेदार, विमल जैन ज्योति नगर, निर्मल मोठ्या, संजय जैन इन्द्रपुरी, संजीव जैन (अरुण केमिस्ट), पवन जैन, पाण्डव ग्रुप, नरेश जैन, पंकज जैन, रमेश चन्द जैन, मुन्नालाल जैन, ऊषा जैन मारसंस, बीना जैन पीएनसी, संगीता जैन, रेखा जैन, रेनू जैन, ममता जैन, अनीता जैन, कान्ता जैन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था श्री दिगम्बर जैन शिक्षा समिति द्वारा संभाली गयी।
- आगरा में झकझोर देने वाली घटना: 12वीं के छात्र ने पिता की लाइसेंसी राइफल से खुद को मारी गोली, मौत से क्षेत्र में शोक की लहर - July 24, 2026
- Agra News: होटल में पति-पत्नी के हाई-वोल्टेज हंगामे का वीडियो वायरल, स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल - July 24, 2026
- बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का आगरा दौरा: कहा – यूपी टी-20 लीग से संवर रहा युवा खिलाड़ियों का भविष्य, नीट विवाद पर सरकार को घेरा - July 24, 2026