भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 मैच में मेजबान श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया. इसके साथ मेहमान भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. श्रीलंका की ओर से रखे गए 126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरमनप्रीत एंड कंपनी ने 19.1 ओवर में 5 विकेट पर 127 रन बनाए. भारत की ओर से ओपनर स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 39 रन की पारी खेली. कप्तान हरमनप्रीत कौर 31 रन पर नाबाद लौटीं.
इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. ओपनर विष्मी गुणारत्ने के 45 और कप्तान चामरी अटापट्टू के 43 रन के दम पर श्रीलंका ने 7 विकेट पर 125 रन बनाए. श्रीलंका के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने दो विकेट चटकाए जबकि राधा यादव, पूजा वस्त्रकार और हरमनप्रीत कौर ने एक एक विकेट लिया.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने ठोस शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी की. शेफाली वर्मा 17 रन बनाकर आउट हुईं. इसके बाद 48 के कुल स्कोर पर भारत ने अपना दूसरा विकेट एस मेघना के रूप में गंवाया. मेघना को 17 रन के निजी स्कोर पर मेजबान टीम की विकेटकीपर अनुष्का संजीविनी ने सुगंधिका कुमारी की गेंद पर स्टंप आउट किया.
मंधाना को राणावीरा ने आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया. बाएं हाथ की बल्लेबाज मंधाना शानदार लय में दिखाई दे रही थीं. उन्होंने अपनी पारी में 34 गेंदों पर आठ चौके लगाए. जेमिमा रॉड्रिग्स ने 6 गेंदों पर तीन रन बनाए. यास्तिका भाटिया को ओ राणासिंघे ने 13 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया. श्रीलंका की ओर से राणावीरा और राणासिंघे ने दो दो विकेट चटकाए.
-एजेंसियां
- दशकों के शोषण और जंजीरों के दर्द से मुक्ति: 2014 में बचाए गए हाथी राजू की कहानी, अब पौष्टिक आहार और चिकित्सीय देखरेख में कट रहे दिन - October 19, 2026
- सीतापुर में 17 साल की शादी और दो बच्चों को छोड़कर फेसबुक प्रेमी के पास गई पत्नी, पति ने खुद कराई दोनों की शादी - October 19, 2026
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026