Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। श्री ब्रजयात्रा सेवा संस्थान ने अपना चतुर्थ स्थापना दिवस माँ श्री यमुना जी के आशीर्वाद ब्रजभक्तो के आपार स्नेह रूपी आशीर्वाद के साथ श्रीधाम बृन्दावन स्थित भागवताचार्य ब्रह्मर्षि श्री श्यामसुन्दर जी उपाध्याय के आश्रम में भारत सरकार के सभी नियमो का पालन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बहुत ही सूक्ष्म रूप में व पूर्ण उत्साह के साथ वार्षिक उत्सव को सम्पन्न कराया।
ब्रज के अनेक धार्मिक स्थल जीर्णशीर्ण स्थिति में
इस अवसर सबके साथ सदैव खड़ी रहने वाली ब्रज व ब्रजवासियों के लिये समर्पित भारतीय जनता पार्टी भाजपा की जिलाध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा जी ने संस्थान की प्रसंशा करते हुए कहा कि ब्रज के उत्थान में लगी संस्था व ब्रज की तमाम समस्याओं का निराकरण के प्रयास में प्रयासरत संस्थान की हर सम्भव मदद के साथ ही प्रयास करेगे कि हम भी ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए ऐसी संस्थाओं का प्रोत्साहन करें। वही भागवताचार्य ब्रह्मर्षि श्री श्यामसुन्दर जी उपाध्याय ने अपना परम् स्नेह व सानिध्य प्रदान करते हुए कहा कि ब्रज के अनेक धार्मिक स्थल जीर्णशीर्ण स्थिति में हैं तथा उनके विषय में जानकारी का अभाव है साथ उनतक पहुंचमार्ग भी जर्जर है साथ ऐसे स्थानों तक संकेत चिन्ह का भी अभाव है जिससे अधिकाशं यात्री परदेशी व तीर्थयात्री वहां तक पहुंच ही नहीं सकता है। संस्था ऐसे प्रयास करे ताकि विलुप्त प्राय स्थलों की जानकारी करके आम जनमानस तक इन्हें लाने का प्रयास करे।
युवा पीढी को और बच्चों को इसका इतिहास व अधिक से अधिक जानकारी दी जाये
संस्थान की महिला प्रदेश अध्यक्ष दीपा अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि ब्रजक्षेत्र के साथ साथ ब्रज के विषय में युवा पीढी को और बच्चों को इसका इतिहास व अधिक से अधिक जानकारी उपलब्ध करानी चाहिए जिससे ब्रज का इतिहास हमेशा हमेशा के लिए जीवित रह सकेगा तथा संस्थान का उदेश्य सार्थक हो सकेगा। श्रीब्रजयात्रा सेवा संस्थान के राष्ट्रीय महासचिव हरिओम माँट वालों ने अपने सम्बोधन में कहा कि ब्रज क्षेत्र की परिक्रमा व चौरासी कोस परिक्रमा के स्थानों की जानकारी तथा उनका इतिहास संस्थान की ओर से प्रकाशित कराकर सभी को उपलब्ध कराने का कार्य करना होगा। और अधिकांश धार्मिक आयोजनों में जनमानस की सेवा करने के लिए हमेशा उपस्थित रहने का संकल्प लेने पर जोर दिया।
मथुरा वृन्दावन और समूचे ब्रज की मुख्यधारा यमुना ही है हमारी जीवन दायिनी भी है
संस्थान के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील शर्मा ने यमुना की दयनीय स्थिति की चर्चा की तथा श्रीब्रजयात्रा सेवा संस्थान इसकी पहल करे कि किस प्रकार से यमुना को प्रदूषण से मुक्त रखा जा सके साथ ही शासन प्रशासन को समय समय पर अवगत कराये कि किस प्रकार यमुना को शुद्ध किया जा सकता है क्यों कि मथुरा वृन्दावन और समूचे ब्रज की मुख्यधारा यमुना ही है हमारी जीवन दायिनी भी है हमें सबसे पहने इसका ख्याल रखने का संकल्प लेना होगा।
जिलाध्यक्ष मनोनीत
इस पुनीत अवसर पर श्री ब्रजयात्रा सेवा संस्थान लगभग सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। ब्रह्मर्षि श्री श्यामसुन्दर जी उपध्याय को संस्था संस्थापक/अध्यक्ष व सभी पदाधिकारियों द्वारा संरक्षक परिषद का अध्यक्ष मनोनीत किया व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गर्ग (बीएसएनएल वाले) द्वारा फेमस गीत ‘‘कोरोना तेरो नाश जाय’’ की लेखिका श्रीमती भारती शर्मा को महिला जिलाध्यक्ष मनोनीत किया।
ब्रज के कलाकार व साहित्यकारों को बढ़ावा देने व ब्रजभाषा एकेडमी की स्थापना कराना
श्री ब्रजयात्रा सेवा संस्थान के संस्थान संस्थापक/अध्यक्ष नरेन्द्र एम. चतुर्वेदी ने संस्थान के चार सालों के कार्यो का विवरण दिया तथा राष्ट्रीय युवा सम्मेलन, ब्रज के कलाकार व साहित्यकारों को बढ़ावा देने व ब्रजभाषा एकेडमी की स्थापना व तीर्थयात्री पर्यटन केन्द्र की स्थापना को हर सम्भव प्रयास तथा कलाकारों व ब्रजभाषा कवियों का उत्थान करने व प्रति वर्ष श्री यमुना महोत्सव जैसे संकल्प के साथ यमुना प्रदूषण, ब्रज संस्कृति संवर्धन को समर्पित संस्था के मुख्य लक्ष्य को बताया।
सम्मानित किया
सभी को पटुका व महाराज जी व भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा कोरोना जैसी आपदा की घड़ी में समाज की हर सम्भव मदद की उसके लिये उनका संस्थान ने हार व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष महेश चन्द खण्डेलवाल ने करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया एवं राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अशोक अज्ञ ने संचालन किया।
उल्लेखनीय उपस्थिति
स्थापना दिवस आयोजन के मौके पर प्रमुख रूप से उपस्थित श्री पं. उदयन शर्मा, ब्रजयात्रा सेवा संस्थापक/अध्यक्ष नरेन्द्र एम. चतुर्वेदी, राष्ट्रीय महासचिव हरिओम अग्रवाल माँट वाले, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील शर्मा “पत्रकार“, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ममता भारद्वाज, राष्ट्रीय सचिव अतुल उपाध्याय, महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ दीपा अग्रवाल, जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गर्ग बीएसएनएल वाले, देव द्विवेदी (सौनू), सरवन अग्रवाल, देवरत शर्मा, मयंक अग्रवाल, श्रीमती जानकी उपाध्याय, उपकार शर्मा, चन्द लाल शर्मा, नीलेश शर्मा।
- Enjoy Top Games and Earn Rewards Every Week on Slotmafia Casino in Australia - October 8, 2026
- Mijn leerproces: Toetscombinaties voor het Winhero Casino-platform in Nederland - October 6, 2026
- Comment Offrir des Primes à Trips Casino - October 6, 2026