खेत में मिला अज्ञात शव

खेत में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

Crime REGIONAL

मौके पर ग्रामीणों भीड़, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Agra (Uttar Pradesh, India). थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के औलेंडा से नगला दधिराम जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक खेत में अज्ञात शव व बाइक मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। वहीं ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।

ये है मामला
थाना फतेहपुर सीकरी के औलेंडा और नगला दधिराम के ग्रामीण शुक्रवार सु​बह साढ़े पांच बजे खेत में शौच करने गए थे। ग्रामीणों को एक खेत में अज्ञात शव व बाइक नंबर आर जे 05 ई एस 2264 पड़ी मिली। जिससे उनके होश उड़ गए। खेत में शव मिलने की खबर से सनसनी फैल गई। मौके पर गांवों से अन्य लोग भी आ गए।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
उन्होंने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस आ गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से शिनाख्त के प्रयास किए। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया है कि हत्या कर शव को खेत में फेंका गया है।

ये बोले पुलिस अधिकारी
सी ओ अछनेरा राजीव सिरोही ने बताया है कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।