भारत के केंद्रीय बैंक रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया RBI ने बुधवार को एक बार फिर से रेपो दर में इज़ाफ़ा किया है. इससे EMI चुकाने वालों पर बोझ बढ़ेगा.
आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने बुधवार को रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 4.90% कर दिया है. इसकी घोषणा आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने की.
इसके पहले 4 मई को अचानक रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने इसे 40 बेसिस प्वाइंट रेपो रेट बढ़ाने का फैसला लिया था.
माना जा रहा है कि बढ़ती महँगाई को काबू में करने के लिए ये फैसला लिया गया है. शक्तिकांत दास ने कहा कि यूक्रेन युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ी है.
आरबीआई गवर्नर ने कहा कि स्टैंडिग डिपोजिट फैसिलिटी(एसडीएफ़ रेट) को 4.65% और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (एमएसएफ़ रेट) और बैंक रेट को 5.15% तक एडजस्ट किया गया है.
शक्तिकांत दास ने कहा कि महंगाई दर इस साल दिसंबर महीने तक 6 फ़ीसदी तक रहने का अनुमान है. उन्होंने कहा कि प्रोविज़नल अनुमानों के अनुसार, 2021-22 में भारत की जीडीपी विकास दर 8.7% रहने का अनुमान है और 2021-22 में रियल जीडीपी का स्तर महामारी से पहले यानी 2019-20 के स्तर से अधिक हुआ है.
-एजेंसियां
- साधु कोई पद या क्रिया नहीं, बल्कि एक सरल स्वभाव है: आगरा में मोरारी बापू की रामकथा में राम-सीता विवाह पर भावविभोर हुआ कथा पंडाल - September 21, 2026
- पीत वस्त्रों और स्वर्णाभूषणों में सजे महागणपति, मनोहारी स्वरूप देख भावविभोर हुए श्रद्धालु - September 21, 2026
- Agra News: जनकपुरी महोत्सव केंद्रीय कार्यालय में गूंजे जयकारे; जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने की प्रभु श्रीराम की महाआरती - September 21, 2026