भारतीय टीम पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच सकी थी। इस साल एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप होना है। अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में टूर्नामेंट खेला जाएगा। उससे पहले 1983 वर्ल्ड कप के विजेता कप्तान कपिल देव ने इस फॉर्मेट में भारतीय टीम के टॉप-3 बल्लेबाज रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली पर नाराजगी जाहिर की है।
निडर होकर खेलने की जरूरत
कपिल देव का कहना है कि इन निडर होकर खेलने की जरूरत है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि जब आपको बड़े रनों की जरूरत होती है तो तीनों आउट हो जाते हैं। उन्होंने एक यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि ‘उनकी बड़ी प्रतिष्ठा है और उन पर भारी दबाव है, जो ऐसा नहीं होना चाहिए। आपको निडर क्रिकेट खेलना होगा। ये सभी ऐसे खिलाड़ी हैं जो 150-160 के स्ट्राइक रेट से लगातार रन बना सकते हैं। जब आपको रन बनाने के लिए उनकी जरूरत होती है, तो वे सभी आउट हो जाते हैं। जब रन-रेट बढ़ाने का समय आता है, तो वे आउट हो जाते हैं। इससे दबाव बढ़ता है। या तो आप एंकर की भूमिका निभाते हैं या आप स्ट्राइकर की भूमिका निभाते हैं।’
राहुल को अप्रोच बदलने की जरूरत
टी20 मैच में केएल राहुल के अप्रोच पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। वे शुरुआत में काफी धीमी बल्लेबाजी करते हैं। कई बार अंत तक टिकने के बाद भी 60-70 रन ही बना पाते हैं। कपिल देव ने उन्हें लेकर कहा कि ‘जब आप केएल राहुल के बारे में बात करते हैं, तो जब टीम उन्हें पूरे 20 ओवर खेलने के लिए कहती है और आप 60 रन बनाकर वापस आते हैं, तब आप अपनी टीम के साथ न्याय नहीं कर रहे। मुझे लगता है कि उन्हें अप्रोच बदलने की जरूरत है।’
खिलाड़ी बदलना होगा
कपिल देव ने साफ कर दिया कि अगर अप्रोच में बदलाव नहीं आता है तो खिलाड़ी को ही बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘और अगर ऐसा नहीं होता है, तो आपको खिलाड़ियों को बदलना होगा। एक बड़े खिलाड़ी से बड़े प्रभाव छोड़ने की उम्मीद रहती है। बड़ी प्रतिष्ठा होना ही काफी नहीं है, आपको शानदार प्रदर्शन भी करना होता है।’
-एजेंसियां
- शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ा अपडेट: 50 हजार की इनामी मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ और पुलिस को मिली सफलता - October 20, 2026
- आगरा जनकपुरी महोत्सव में भाजपा नेता के परिवार की चूड़ियां उड़ाने वाला अंतरराज्यीय ‘बांगड़ी कटिंग गैंग’ बेनकाब; दो शातिर गिरफ्तार - October 20, 2026
- टाइपकास्टिंग की दीवार तोड़ने वाली बॉलीवुड की 6 अभिनेत्रियां: तब्बू से लेकर कंगना रनौत तक ने हर किरदार में दिखाया नया अंदाज - October 20, 2026