Agra, Uttar Pradesh, India. जय झूलेलाल सेवा संगठन कमला नगर द्वारा आज पर्यावरण दिवस पर साइकिल रैली कर लोगों को जागरूक किया गया। साइकिल रैली कमलानगर टंकी से प्रारंभ होकर दयालबाग श्रीराम फार्म हाउस पर खत्म हुई। लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
रैली का फूलों से स्वागत
संगठन के अध्यक्ष दीपक अतवानी ने रैली को झंडा दिखाकर शुभारंभ किया। मीडिया प्रभारी तरुण जुमानी, सह मीडिया प्रभारी कमल जुमानी ने बताया की संगठन ने हर साल की तरह इस साल भी पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण बचाने के लिए साइकिल रैली का कार्यक्रम किया। उद्देश्य लोगों को शहर में प्रदूषण को देखते हुए पर्यावरण बचाने का संकल्प दिलाना था। जनता ने भी पूर्ण सहयोग किया। साइकिल रैली का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया।
रैली में यह रहे मौजूद
दीपक अतवानी अध्यक्ष, राजीव नागरानी महामंत्री, मनीष हरजानी कोषाध्यक्ष, शेरू साधवानी, जितेंद्र कुकरेजा, विकास दुल्हानी उपाध्यक्ष, कपिल वलेचा संगठन मंत्री, तरुन कुमार, कमल जुम्मानी, मीडिया प्रभारी, लकी सावलानी, मनीष रामानी, रोहित वाधवानी, किशोर कुण्डवानी, जितेंद्र नागवानी, विजय खत्री, गोविंद बत्रा, सुनील माखीजा, सुधीर मदान, किशोर ठारवानी, महेश नारायणी, धीरज वलेचा, पंकज, मयंक साधवानी, हेमंत चोइथवानी, कपिल पंजवानी, प्रदीप रामत्री, किशोर मेहता, मोंटी पुरस्नानी, विजय सिंधानी, विजय बुलानी, राहुल खेमानी, किशोर, रवि, पुनीत, पवन बत्रा, कमल कुंडलानी, विजय अतवानी, करण बुधरानी, सुनील भोजवानी, तरुण रिजवानी, जय भोजवानी, रवि कुकरेजा, नरेश, जगदीश सोनी, अनिल, प्रदीप, कैलाश, चन्द्र भाई, मुकेश तोलानी, राज छाबड़ा, हरीश, कपिल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- आगरा नगर निगम में ई-टेंडर घोटाले की सुगबुगाहट: 100 से 200 करोड़ रुपये की अनियमितता की आशंका, एसआईटी जांच की मांग - October 13, 2026
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित: 5 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं - October 12, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा INDIA गठबंधन: राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, मंगलवार को होगी सुनवाई - October 12, 2026