जम्मू और कश्मीर में बीती रात सुरक्षाकर्मियों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ की दो घटनाएं हुई हैं. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पहली मुठभेड़ श्रीनगर में हुई, जहां लश्करे तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए जबकि दूसरी मुठभेड़ अवंतिपुरा में हुई है. वहां टीवी आर्टिस्ट अमरीन भट्ट की उनके घर में घुसकर हत्या करने वाले दो आतंकी मारे गए हैं.
कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने कहा है कि मारे गए आतंकवादियों से एक एके-47 राइफ़ल और एक पिस्टल बरामद हुआ है.
उनके अनुसार पिछले तीन दिनों में पुलिस ने मुठभेड़ में कुल 10 आतंकवादियों को मार गिराया है. इनमें से 7 का संबंध लश्करे तैयबा से जबकि तीन का जैशे मोहम्मद से संबंध था. हाल में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच संघर्ष में तेज़ी आई है.
कुछ दिन पहले घाटी में कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या के बाद कश्मीरी पंडितों का प्रदर्शन जारी है और उनके बीच सरकार के ख़िलाफ़ नाराज़गी देखी जा रही है.
-एजेंसियां
- गोरखपुर में सीएम योगी ने किया प्रांतीय रक्षक दल के सम्मेलन का शुभारंभ, पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता बढ़ाकर 600 रुपये करने की घोषणा - August 19, 2026
- 26 साल से नहीं हैं विज्ञान के नियमित शिक्षक, आजमगढ़ में बेलगाम शुल्क वसूली के विरोध में Gen-Alpha ने स्कूल के सामने किया प्रर्दशन - August 19, 2026
- जनसुनवाई के बाद सीधे स्कूलों पर आगरा डीएम मनीष बंसल का धावा: छात्राओं की क्लास ली, खुद खाना चखा और पढ़ाई-सुरक्षा की परखी जमीनी हकीकत - August 18, 2026