नई दिल्ली। आज राजस्थान हाईकोर्ट ने अमन चोपड़ा मामले में सुनवाई करते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगा दी, इसके बावजूद राजस्थान के डूंगरपुर की पुलिस उनके घर वारंट लेकर पहुंच गई और वारंट को चोपड़ा केघर पर चस्पा कर दिया।
अमन चोपड़ा के घर के बाहर राजस्थान के कम से कम 10 पुलिसकर्मियों ने डेरा डाले हुए है हालाँकि इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस भी वहाँ पर मौजूद रही, ताकि कोई अवैध कार्रवाई न की जा सके। लोगों ने इसे सत्ता द्वारा एक पत्रकार को चुप कराने के लिए धमकी और प्रताड़ना का मामला करार दिया है।
इतना ही नहीं, राजस्थान पुलिस उस अपार्टमेंट में भी घुस गई जिसमें अमन चोपड़ा का फ़्लैट है और उसके दरवाजे पर वॉरंट चिपका दिया।
उनके घर के दरवाजे पर गिरफ़्तारी का वॉरंट चिपकाने के बाद राजस्थान पुलिस को यूपी पुलिस थाने लेकर गई। इस दौरान अमन चोपड़ा के घर का ताला बंद था।
- Agra News: रास्ता रोककर की थी अभद्रता, पुलिस की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति ने आरोपियों को पहुँचाया सलाखों के पीछे - March 17, 2026
- दिल्ली में गूंजी वीर गोकुला जाट की शौर्य गाथा: सांसद राजकुमार चाहर की पहल पर भव्य शौर्य गीत का विमोचन - March 17, 2026
- आगरा नगर निगम में यूनीपोल आवंटन में भ्रष्टाचार की आशंका, महापौर हेमलता दिवाकर ने चेतावनी के साथ मांगी फाइलें - March 17, 2026