पंजाब पुलिस ने पटियाला हिंसा मामले के मुख्य आरोपी बरजिंदर परवाना को मोहाली से गिरफ़्तार कर लिया है. पटियाला के आईजी मुखविंदर सिंह छिना ने बताया कि इस मामले में छह और लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.
उन्होंने बताया, “पुलिस ने हरीश सिंगला के साथी शंकर भारद्वाज और तीन सिख समूहों के सदस्यों को गिरफ़्तार किया है.”
सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गग्गी पंडित उर्फ अश्विनी कुमार को भी गिरफ़्तार किया गया है.
पटियाला में शुक्रवार को शिवसेना और सिख गुटों के बीच हुई झड़प के दो दिन बाद शहर में आज माहौल शांत है.
इससे पहले पटियाला हिंसा मामले में तीन गिरफ़्तारियां हो चुकी हैं और अब इन छह गिरफ़्तारियों के बाद यह कुल नौ लोग गिरफ़्तार किये जा चुके हैं.
पटियाला रेंज के आईजी मुखविंदर सिंह छिना ने बताया कि बरजिंदर सिंह परवाना (दमदमी टकसाल जत्था राजपुरा), शंकर भारद्वाज (जिला अध्यक्ष शिवसेना बाल ठाकरे), अश्विनी कुमार उर्फ़ गग्गी पंडित, शिवदेव प्रवासी फतेहगढ़ साहिब, दविंदर सिंह निवासी राजिंदर सिंह निवासी समाना गिरफ़्तार किया गया है.
-एजेंसियां
- यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू (H1N1) की चपेट में, घर पर चल रहा इलाज; डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले— घबराने की जरूरत नहीं - September 3, 2026
- आगरा के सुभाष बाजार में नाले पर बनी अवैध दुकानों पर नगर निगम का चला बुलडोजर: महिला की मौत के बाद बड़ी कार्यवाई - September 3, 2026
- आगरा में सुबह क्लीनिक जाने के लिए निकले दिव्यांग युवक का दोपहर में नीम के पेड़ से लटका मिला शव, शमसाबाद क्षेत्र में फैली सनसनी - September 3, 2026