मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अमेरिका के समर्थन वाले एक प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर दिया है. ये प्रस्ताव सुरक्षा परिषद में वीटो को लेकर है. संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफ़ील्ड ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि अब से जब भी सुरक्षा परिषद में किसी प्रस्ताव पर वीटो होता है, उस स्थिति में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक अपने आप बुलाई जाएगी.
संयुक्त राष्ट्र महासभा के मौजूदा अध्यक्ष अब्दुल्लाह शाहिद ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने उस प्रस्ताव को पास कर दिया है, जिसमें ये प्रावधान है कि जब भी सुरक्षा परिषद में वीटो होगा, महासभा की बैठक बुलाई जाएगी. उन्होंने बताया कि लिकटेंस्टाइन के इस प्रस्ताव को 83 सदस्य देशों का समर्थन था और इसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया.
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिका के अलावा ब्रिटेन, रूस, फ़्रांस और चीन के पास वीटो का अधिकार है. ये देश सुरक्षा परिषद के किसी भी प्रस्ताव पर वीटो कर सकते हैं. लेकिन प्रस्ताव पास होने के बाद अब ये मामला महासभा में जाएगा, जहाँ सदस्य देश इस पर चर्चा करेंगे और अपनी राय भी दे सकेंगे.
-एजेंसियां
- सपा प्रमुख अखिलेश यादव और CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका की बंद कमरे में हुई डेढ़ घंटे की मुलाकात, सियासी गलियारों में तेज हुईं अटकलें - September 4, 2026
- Agra News: जनकपुरी महोत्सव क्षेत्र का प्रशासनिक अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों की बनाई गई विस्तृत योजना - September 3, 2026
- Agra News: सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, सजी संस्कृति की भव्य झांकियां - September 3, 2026