बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त इस समय सुपरस्टार यश के लीड रोल वाली फिल्म ‘KGF 2’ में विलेन अधीरा के किरदार को लेकर सुर्खियों में हैं। संजय दत्त को बॉलीवुड में लंबा अर्सा हो गया है और वह लगभग सभी कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं। अब एक हालिया इंटरव्यू में संजय दत्त ने अपने को-स्टार रहे एक्टर्स के बारे में दिलचस्प टिप्पणियां की हैं। इन एक्टर्स में उर्मिला मातोंडकर, सलमान खान और रणबीर कपूर जैसे लोग शामिल हैं।
अमिताभ पर बोले संजय
‘बॉलवुड लाइफ’ से बात करते हुए संजय दत्त से उनके को-एक्टर्स के लिए एक-एक विशेषण देने के लिए कहा गया तो उन्होंने दिलचस्प जवाब दिए। संजय दत्त ने मेगास्टार अमिताभ बच्चन को अपना ‘भगवान’ बताया। जब उनसे सबसे ‘सेक्सी’ को-स्टार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने उर्मिला मातोंडकर का नाम लिया। संजय दत्त और उर्मिला ‘दौड़’ और ‘खूबसूरत’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
दिलचस्प थे संजू बाबा के जवाब
अमिताभ बच्चन और उर्मिला के अलावा संजय ने गोविंदा को अपने दौर का सबसे अच्छा एक्टर बताया। संजय ने अजय देवगन को ‘विनम्र’, आमिर खान को ‘प्रोफेशनल’, मनीषा कोइराला को ‘खूबसूरत’, रवीना टंडन को ‘सुंदर’, अक्षय कुमार को ‘फनी’, रणबीर कपूर को अपने बेटे जैसा, श्रीदेवी को ‘ऐतिहासिक’, विद्या बालन के बेहतरीन अदाकारा, सुनील शेट्टी और सलमान खान को भाई, अमरीश पुरी को अब तक का सबसे बड़ा विलेन और दिलीप कुमार को अपना एक और भगवान बताया है।
इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो KGF 2 के बाद अब संजय दत्त फिल्म ‘शमशेरा’ में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा संजय दत्त एक बार फिर रवीना टंडन के साथ रोमांटिक-कॉमिडी फिल्म ‘घुड़चढ़ी’ में भी नजर आएंगे जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है।
-एजेंसियां
- दिल्ली में बारिश के चलते टला ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम: अब शनिवार को होगा आयोजन, राहुल गांधी ने दी जानकारी - October 30, 2026
- आगरा में जाम से मिलेगी मुक्ति: प्रशासन और व्यापारियों के बीच 6 पार्किंग स्थलों पर बनी सहमति, सीडीओ ने दिए निर्देश - October 30, 2026
- कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट की जांच आगरा पहुंची: STF की रडार पर कारोबारी देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू, बिना बिलिंग खेल का शक - October 30, 2026