Agra, Uttar Pradesh, India. वैदिक सूत्रम के चेयरमैन, विश्वविख्यात और भारत के नास्त्रेदमस एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रमोद गौतम ने बताया कि 13 अप्रैल 2022 से गोचरीय परिवर्तन में ब्रह्माण्ड के अति शुभ ग्रह देवगुरु बृहस्पति ग्रह वर्तमान में कुम्भ राशि से अपनी स्वयं की राशि मीन पर आने वाले एक वर्ष के लिए स्थान परिवर्तन करने जा रहे हैं जो कि स्वतन्त्र भारत की पुष्य नक्षत्र युक्त कर्क राशि से भाग्य भाव में स्थित रहेंगे जो कि भारत को विश्व पटल पर एक अलग ही छाप स्थापित करने मददगार साबित होंगे। कुल मिलाकर यह सकते हैं कि भारत वर्ष 2025 तक विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर होता दिखाई देगा क्योंकि वर्तमान में अमेरिका एवम यूरोप के ज्यादातर देशों के ग्रह नक्षत्रों की गोचरीय स्थिति वर्ष 2022 में सकारात्मक ऊर्जा युक्त नहीं है। कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि वर्तमान में विश्व की असामान्य विपरीत परिस्थितियों के दौरान भारत पूरी दुनिया में देवगुरू बृहस्पति की सम्पूर्ण कृपा के कारण एक महत्वपूर्ण अहम रोल निर्धारण करने में 13 अप्रैल 2022 से देवगुरू ब्रह्स्पति ग्रह अपनी स्वयं की शक्तिशाली राशि मीन पर स्वतंत भारत की कर्क राशि से भाग्य भाव में स्थिति भारत को विश्व गुरु बनाने में वर्तमान की स्वतन्त्र भारत की पुष्य नक्षत्र युक्त चन्द्रमा ग्रह की महादशा में वर्ष 2025 तक काफी मददगार साबित होगी। क्योंकि स्वतंत्र भारत की कर्क राशि की चन्द्र कुंडली के भाग्य के स्वामी ब्रह्माण्ड के अति शुभ ग्रह देवगुरू ब्रहस्पति स्वयं हैं।
एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रमोद गौतम ने बताया कि वैदिक हिन्दू ज्योतिष में देवताओं के मंत्री देवगुरू बृहस्पति ग्रह को बेहद शुभ ग्रह माना गया है। यह ग्रह भाग्य वृद्धि एवम प्रत्येक क्षेत्र में शुभ फल देता है। इसके अलावा गुरु ग्रह को धन, संतान, शिक्षा और पुण्य कार्यों का कारक ग्रह भी पौराणिक काल से माना गया है। इसलिए गुरु ग्रह का एक वर्ष बाद गोचर में राशि परिवर्तन जीवन के कई अहम क्षेत्रों पर बड़ा प्रभाव डालता है। 13 अप्रैल 2022 को ब्रह्माण्ड के अति शुभ गुरु ग्रह पूर्वान्ह 11 बजकर 22 मिनट पर गोचर में अपनी स्वयं की राशि मीन पर परिवर्तन कर रहे हैं। वे शनि की राशि कुंभ से निकलकर अपनी ही राशि मीन में प्रवेश करेंगे। गुरु ग्रह का यह राशि परिवर्तन 3 राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है।
पंडित गौतम ने बताया कि 13 अप्रैल से एक वर्ष के लिए देवगुरू बृहस्पति ग्रह का अपनी स्वयं की राशि मीन पर गोचर परिवर्तन वृष राशि वालों के अच्छे दिन लेकर आएगा। अब तक इनके जीवन में जो भी समस्याएं थीं, वो अब खत्म हो जाएंगी। रुके हुए काम बनने लगेंगे। सबसे ज्यादा फायदा आर्थिक स्थिति को लेकर होगा। आय में खासा इजाफा होगा। कई अन्य तरीकों से भी कमाई होगी। अपने कार्य स्थल पर वृष राशि के व्यक्ति एक के बाद एक उपलब्धियां हासिल करेंगे। बॉस प्रसन्न रहेंगे। व्यापारियों को जबरदस्त मुनाफा हो सकता है। कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जो बेहद लाभदायक साबित होगी।
पंडित प्रमोद गौतम ने बताया 13 अप्रैल 2022 से गुरु का गोचर परिवर्तन मिथुन राशि वालों को भी नौकरी में बहुत लाभ देगा। नई नौकरी मिल सकती है या वर्तमान नौकरी में ही पदोन्नति-वेतन वृद्धि मिल सकती है। खासतौर पर मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को लाभ होगा। कारोबारियों को भी यह सकारात्मक समय खूब लाभ कराएगा।
पंडित प्रमोद गौतम ने बताया 13 अप्रैल 2022 से गुरु ग्रह का मीन राशि पर गोचर परिवर्तन कर्क राशि के व्यक्तियों के जीवन में अचानक भाग्य व्रद्धि प्रदान करने वाला साबित होगा। कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए 13 अप्रैल से सुनहरे दिन शुरू हो रहे हैं। उन्हें हर कार्य में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। नई नौकरी मिलेगी, धन लाभ होगा, विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है, ऐसे लोग जिनका व्यापार विदेश से जुड़ा है, उन्हें लाभ होगा।
वैदिक सूत्रम चेयरमैन पंडित प्रमोद गौतम ने बताया 13 अप्रैल 2022 से गुरु ग्रह की गोचरीय परवर्तित चाल इसके अलावा कन्या, वृशिक, धनु, कुम्भ एवम मीन राशि के व्यक्तियों के लिए भी शुभ फल प्रदान करने वाली होगी। दूसरी तरफ 13 अप्रैल 2022 से मीन राशि पर देवगुरू बृहस्पति ग्रह का गोचर परिवर्तन मेष, सिंह, तुला, एवम मकर राशि के व्यक्तियों को प्रत्येक क्षेत्र आने वाले एक वर्ष तक विशेष सावधानी बरतने की प्रबल आवश्यकता है। उपरोक्त राशियों को स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखने की प्रबल आवश्यकता है अर्थात एक वर्ष तक सभी विवादास्पद मामलों से उपरोक्त राशियों के व्यक्ति दूर रहें।
- Birsa Munda Trophy T20 Cricket Championship 2025 - March 6, 2025
- National Dentist Day: Expert’s Advice to Keep Your Smile Bright and Healthy - March 6, 2025
- बांके बिहारी मंदिर की वीआईपी लाइन में हुई रिंग सेरेमनी, वीडियो हुआ वायरल - March 6, 2025