Make-up करना भी एक कला है। पर्फेक्ट Make-up वह होता है जिसमें आपकी स्किन की कमियां छिप जाती हैं और जो ग्लो आता है वह नेचुरल लगता है लेकिन पर्फेक्ट मेकअप तभी हो सकता है जब आप सही मेकअप टूल्स खरीदें। मसलन, मस्कारा अगर इस्तेमाल कर रही हैं तो वह सही है या नहीं, किस तरह का मस्कारा आपके लिए सही है….ये सवाल हर मेकअप टूल पर लागू होते हैं।
बेसिक मेकअप की बात करें तो लड़कियां काजल के अलावा लिपस्टिक, आईशेडो और मस्कारा इस्तेमाल करती हैं। मस्कारा पलकों को शेप देने के साथ-साथ उन्हें खूबसूरत भी बनाता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि मस्कारा खरीदते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? आइए जानते हैं:
1- सबसे पहले तो आपको यह जानने की जरूरत है कि मस्कारा में दो तरह के ब्रश आते हैं। एक ब्रश तो वह होता है जो पलकों को घना लुक देता है, तो वहीं दूसरा ब्रश एचडी लैशेज वाला होता है।
2- कहीं मेकअप फैल न जाए या काजल खराब न हो जाए इसलिए लड़कियां वॉटरप्रूफ मस्कारा खरीदती हैं, लेकिन यह ध्यान रखने की जरूरत है कि अगर आप रोजाना मस्कारा इस्तेमाल करती हैं तो फिर वह वॉटरप्रूफ नहीं होना चाहिए।
3- मस्कारा खरीदते वक्त अच्छी तरह से देख लें उसकी शेप पर्फेक्ट हो और वह सूखा हुआ न हो।
4- अगर आपकी आंखें छोटी हैं तो ब्लैक कलर का मस्कारा न खरीदें। उन पर ब्लू शेड का मस्कारा ज्यादा अच्छा लगेगा और आंखें भी बड़ी लगेंगी।
5- स्किन की रंगत के हिसाब से मस्कारा खरीदें। अगर स्किन टोन डार्क है ब्लैक मस्कारा लें और अगर स्किन गोरी है तो फिर ब्लैक के बजाय डार्क ब्राउन कलर का मस्कारा अच्छा लगेगा।
6- मस्कारा ब्रश ज्यादा चौड़ा न हो और यह पतला हो ताकि उसको रोल करने में आसानी हो।
-एजेंसियां
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026