मेरठ। बसपा के शासनकाल में मंत्री रहे हाजी याकूब कुरैशी के खिलाफ अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है।
मेरठ में बुधवार सुबह पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के हापुड़ रोड पर बने माय सिटी हॉस्पिटल पर डिप्टी सीएमओ डॉक्टर जावेद हुसैन एवं डॉक्टर सुधीर कुमार के नेतृत्व में सीलिंग की कार्रवाई की गई। सुरक्षा की दृष्टि से नौचंदी थाने से पुलिस फोर्स को साथ भेजा गया। डॉक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि यह हॉस्पिटल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित किया जा रहा था।
2019 से अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया रिन्यूअल
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि 2019 से अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल नहीं कराया गया था। इस संबंध में इन्हें तीन बार नोटिस भी दिए गए लेकिन, उसका भी कोई जवाब नहीं दिया गया। लिहाजा इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है।
-Legend News
- जनसुनवाई के बाद सीधे स्कूलों पर आगरा डीएम मनीष बंसल का धावा: छात्राओं की क्लास ली, खुद खाना चखा और पढ़ाई-सुरक्षा की परखी जमीनी हकीकत - August 18, 2026
- कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) आगरा इकाई का विस्तार: नरेंद्र तनेजा बने चेयरमैन और कुलदीप सिंह कोहली संयुक्त महासचिव मनोनीत - August 18, 2026
- प्रकृति से प्रेम और पर्यावरण संरक्षण ही श्रीकृष्ण भक्ति का संदेश: कमला नगर में परमहंस स्वामी गिरिशानंद सरस्वती के मुख से बही श्रीमद्भागवत की अमृतधारा - August 18, 2026