आईबी मिनिस्ट्री ने मंगलवार को 22 यू-ट्यूब चैनल्स को ब्लॉक कर दिया है। इनमें 4 पाकिस्तान बेस्ड यू-ट्यूब न्यूज़ चैनल हैं। मंत्रालय ने कहा कि ये चैनल भारत की सिक्योरिटी, पब्लिक ऑर्डर और विदेश संबंधों के बारे में दुष्प्रचार कर रहे थे। यह पहला मौका है जब 18 भारतीय यूट्यूब चैनल्स को आईटी नियम 2021 के तहत बैन किया गया है।
इनमें ARP न्यूज़, सरकारी बाबू, ऑनलाइन खबर, डीपी न्यूज़, किसान तक, भारत मौसम, दिनभर की खबरें, डीजी गुरुकुल जैसे भारतीय चैनल शामिल हैं। वहीं पाकिस्तान के दुनिया मेरे आगे, गुलाम नबी मदनी, हकीकत टीवी, हकीकत टीवी 2.0 का नाम है। इनके अलावा 3 ट्विटर अकाउंट, एक फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज़ वेबसाइट को भी ब्लॉक किया गया है।
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026