मोटरसाइकिल विनिर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने शनिवार को कहा कि मार्च महीने में उसकी कुल बिक्री 2.45 फीसदी बढ़कर 67,677 इकाई हो गई।
कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि पिछले वर्ष इसी महीने में उसने 66,058 वाहनों की बिक्री की थी।
रॉयल एनफील्ड ने मार्च 2022 में घरेलू बाजार में 58,477 वाहनों की बिक्री की जो मार्च 2021 की 60,173 वाहनों की घरेलू बिक्री की तुलना में तीन फीसदी कम है।
कंपनी ने कहा कि पिछले महीने उसका निर्यात 56 फीसदी बढ़कर 9,200 इकाई हो गया जो एक वर्ष पहले 5,885 इकाई रहा था।
रॉयल एनफील्ड ने अपने बयान में भारत से बाहर देश के पहले प्रीमियम वैश्विक उपभोक्ता ब्रांड बनने की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि वह आगे कई नए वाहन उतारने की तैयारी में है।
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- रक्तदान में नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी: 16 अगस्त को आगरा व्यापार मंडल का चतुर्थ विशाल रक्तदान शिविर - June 21, 2026
- नकली घी का बड़ा भंडाफोड़: टूंडला में फैक्ट्री सील, आगरा के मनकामेश्वर मंदिर क्षेत्र तक फैली थी सप्लाई - June 20, 2026
- युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार: 50 कलाकारों की टीम के माध्यम से आगरा में होगा संघ सृजन का नाट्य मंचन - June 20, 2026