यूपी के सुल्तानपुर में ट्रेनी सीओ की पत्नी का सरकारी आवास में संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटकता शव पाया गया है। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस लाइन में हुई, वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजा है। पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. विपिन मिश्रा ने बताया कि शिवम मिश्रा जिले में ट्रेनी सीओ के रूप में तैनात हैं। उनका विवाह लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ निवासी राकेश पांडे की बेटी मोनिका पांडे (30) के साथ हुआ था।
आज मोनिका की सरकारी आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मोनिका के पंखे से लटक कर आत्महत्या करना का मामला सामने आया है। मोनिका पांडे बीएमएस की छात्रा थी और लखनऊ के प्रबुद्ध मेडिकल कॉलेज से बीएमएस कर रही थी। सूत्रों का कहना है कि पत्नी-पति की निगरानी में लगी रहती थी। इसको लेकर अक्सर विवाद भी होता रहता था। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी विधिक कार्रवाई
पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. विपिन मिश्रा ने बताया कि मोनिका के परिवार में एक भाई और मां है। पिता की मृत्यु हो चुकी है। मृतका के परिजनों को सूचित किया गया है। पुलिस ने शव का मजिस्ट्रेट के द्वारा पंचायत नामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों से तहरी मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने अब तक किसी तरह के सुसाइड नोट मिलने या मामले में अन्य जानकारी साझा नहीं की है।
-एजेंसियां
- आगरा में फ्री में शराब न देने पर सेल्समैन से अभद्रता, ठेके के काउंटर पर लात मारकर तोड़फोड़ का आरोप - October 31, 2026
- आगरा में सरदार पटेल की 151वीं जयंती की पूर्व संध्या पर महाआयोजन: कोठी मीना बाजार में 1100 दीप जलाकर लौह पुरुष को किया नमन - October 31, 2026
- आगरा पुलिस लाइन के सरकारी आवास में महिला कांस्टेबल का पंखे से लटका मिला शव, महकमे में हड़कंप - October 31, 2026