प्रयागराज। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बेटों पर अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) का शिकंजा कस गया है। मुख़्तार के दोनों बेटों अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) और उमर अंसारी (Umar Ansari) के खिलाफ नोटिस जारी करेगा। अब उनके बैंक खातों, ट्रांजेक्शन, संपत्तियों का ब्यौरा और आय के स्रोत के बारे में पूछताछ होगी। दरअसल मुख्तार की बीवी आफसा, साले अतीक रजा और अनवार के नाम से एक विकास कंस्ट्रक्शन कंपनी बनाई गई है। आरोप है कि कंपनी की आड़ में मऊ और गाजीपुर में नियम विरुद्ध कार्य किये गए हैं।
आरोप है कि विकास कंस्ट्रक्शन कंपनी स्वरा मऊ में ग्राम पंचायत की ज़मीन पर कोल्ड स्टोर बनवाया गया है। इस कोल्ड स्टोर को एफसीआई को किराये पर दिया गया है, जिसके जरिए भारत सरकार को करोड़ों का चूना लगाया गया है। इस मामले में पुलिस ने बीते साल एफआईआर दर्ज की थी। इसी केस के आधार पर ईडी ने बीते साल मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। ईडी की जांच में पता चला था कि विकास कंस्ट्रक्शन के नाम पर आने वाली कुछ रकम अब्बास और उमर के बैंक खातों में ट्रांसफर हुई थी। दोनों भाइयों के पास मऊ और गाजीपुर में चल-अचल संपत्ति हैं। अब्बास और उमर से पूछताछ के बाद उनके सहयोगियों और कंपनी के लोगों से भी पूछताछ होगी।
– एजेंसी
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में गूंजे ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे: 400 से अधिक शिक्षक-छात्रों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली - August 11, 2026
- आगरा में क्रिप्टो निवेश के नाम पर साइबर ठगी: बुजुर्ग से ठगे गए लाखों रुपये, मौत के बाद बेटे ने बैंक खातों की जांच की तो हुआ खुलासा - August 11, 2026
- आगरा में साइबर ठगों का नया पैंतरा: युवती की फोटो लगाकर इंस्टाग्राम पर बनाई फर्जी आईडी, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे रुपय - August 11, 2026