राजस्थान के बड़े गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का निधन हो गया है. उनके बेटे विजय बैंसला ने इसकी जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि किरोड़ी सिंह बैंसला लंबे समय से बीमार थे. जयपुर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था जहां उनका निधन हो गया.
बैंसला राजस्थान में गुर्जर आंदोलन का बड़ा चेहरा थे. उन्होंने साल 2007 में गुर्जरों को राजस्थान में आरक्षण दिलाने के लिए गुर्जरों का बड़ा आंदोलन किया था. आंदोलन में रेल और सड़कें रोकी गईं और कई लोगों की जान भी गई थी.
किरोड़ी सिंह बैंसला गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रमुख थे. वह भारतीय सेना में कर्नल भी रहे. बाद में वो बीजेपी में शामिल हो गए थे.
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला ने 13 साल बाद आपसी सहमति से अलग होने का किया ऐलान; जारी किया संयुक्त बयान - November 10, 2026
- देशभर में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा का पावन पर्व; पीएम मोदी ने संस्कृत श्लोक के साथ दी बधाई, दिग्गज नेताओं ने भी साझा की भावनाएं - November 10, 2026
- साल 2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री का पद? आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ में खोले कई बड़े राज - November 10, 2026