पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के रामपुरहाट इलाक़े में हुई हिंसा पर कलकत्ता हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है. मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ इस मामले पर आज दोपहर 2 बजे सुनवाई करेगी. टीएमसी नेता भादू शेख़ की हत्या के बाद हुई हिंसा में आठ लोगों की मौत हुई है. इस घटना के बाद सत्तारुढ़ टीएमसी और बीजेपी के बीच तीखी बयानबाज़ी शुरू हो गई है.
दूसरी ओर राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बयान के बाद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वो उनकी टिप्पणी से आहत हैं.
बीजेपी की पाँच सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग टीम शुक्रवार को घटनास्थल का दौरा करने वाली है, इसमें पश्चिम बंगाल के दो नेता भी शामिल हैं. लेफ्ट का प्रतिनिधिमंडल भी आज घटनास्थल का दौरा करने वाला है.
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- मायावती ने राहुल गांधी के धरने पर भी साधा निशाना: कहा- संसद थाने के बाहर बैठे कांग्रेस नेता जंतर-मंतर पर दलितों का विरोध देखने क्यों नहीं गए? - August 23, 2026
- श्रावण मास के चौथे सोमवार को लेकर सजी पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर की भव्य अलौकिक छटा, परंपरागत मेले का हर्षोल्लास के साथ हुआ शुभारंभ - August 23, 2026
- नाम के साथ ‘था’ नहीं, ‘थे’ बनकर जिएं…आगरा में ‘वंडरफुल जैनिज्म-6’ का आयोजन, मुनिश्री समत्व सागर महाराज ने युवाओं को दिए जीवन-मूल्यों के संस्कार - August 23, 2026